0

14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, आशा और एएनएम करेंगी बच्चों की लिस्ट तैयार

By Dec 9, 2025

इटावा में आगामी 14 दिसंबर से पल्स पोलियो एसआईएनडी अभियान का आगाज होने जा रहा है। जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ग्राम, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर रैली निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीका उत्सव से पूर्व समस्त आशाओं द्वारा एएनएम के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में 0-5 वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुए सभी बच्चों को सूचीबद्ध कर ड्यू लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए वीएचआईआर रजिस्टर, घर-घर भ्रमण और यूविन आंकड़ों का उपयोग किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि टीका उत्सव के दौरान नियोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र के पूर्व आशा/लिंक वर्कर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर संवाद के माध्यम से उन परिवारों में जनजागरूकता लाएं जहां टीके से छूटे बच्चे उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय आशा द्वारा समस्त टीकाकरण हेतु ड्यु बच्चों को निर्धारित टीकाकरण दिवस पर बच्चे की मां, पिता की आईडी, पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर के साथ लाया जाएगा ताकि यूविन पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो पूर्व में टीका प्राप्त कर चुके हैं परंतु यूविन पर पंजीकृत नहीं हैं, उनके माता-पिता को उनके टीकाकरण कार्ड एवं पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज व मोबाइल नंबर के साथ टीकाकरण सत्र पर आशा द्वारा लाना सुनिश्चित किया जाए। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स हैंडल आदि के माध्यम से टीका उत्सव की गतिविधियों को प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। इस बैठक में सीएमओ डा. बृजेंद्र कुमार सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल अनिल कुमार, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल परितोष शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, नेहरू युवा केंद्र सोनिका चंद्रा, समस्त एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नेवी अफसर की पत्नी की मौत का रहस्य: GRP इंस्पेक्टर पर लापरवाही का आरोप, लाइन हाजिर

इटावा में नौसेना अफसर की पत्नी आरती यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों को देरी से रिपोर्ट...
By Dec 9, 2025

साझा करें