अग्निवीर योजना का विरोध पड़ा भारी, सेना भर्ती का सपना टूटा
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में घोषित की गई अग्निवीर सेना भर्ती योजना का विरोध आगरा तक पहुँच गया था, जिसके परिणामस्वरूप सेना भर्ती की तैयारी कर रहे कई युवाओं को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ा। इस योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे युवाओं के खिलाफ मलपुरा थाने में 13 नामजद और 35 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे ने न केवल उनके सेना में भर्ती होने के सपने को तोड़ा, बल्कि अन्य सरकारी नौकरियों के द्वार भी बंद कर दिए।
इस विरोध प्रदर्शन का सबसे अधिक असर मलपुरा, कागारौल और किरावली क्षेत्रों में देखने को मिला था। 17 जून 2022 को तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे के चलते कई युवकों को जेल भी जाना पड़ा था। मुकदमे में नामजद होने के कारण, इन युवाओं के लिए सेना में सेवा का अवसर समाप्त हो गया। इतना ही नहीं, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने पर भी यह मुकदमा एक बड़ी बाधा साबित हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से कई युवाओं का जीवन पूरी तरह बदल गया है। कुछ युवक अब खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, जबकि कुछ ने प्राइवेट कोचिंग सेंटर खोलकर अपना भविष्य तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। कागारौल के गांव दिगरौता निवासी अनुज, जो वर्तमान में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर चला रहे हैं, ने बताया कि उस समय वे नाबालिग थे और अदालत से जमानत मिलने के कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से जेल नहीं जाना पड़ा।
हालांकि, मुकदमे का टैग उनके सेना भर्ती के सपने को हमेशा के लिए तोड़ चुका है। उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन दर्ज मुकदमा हर बार राह का रोड़ा बन गया। समय-समय पर इन युवाओं को मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका जीवन अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। इस घटना ने युवाओं के बीच यह संदेश दिया है कि विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं, जो उनके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।
सिकंदरा में मामूली कहासुनी बनी बवाल, युवक ने निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल
विश्व मृदा दिवस: नगर निगम ने बांटी 4 टन कम्पोस्ट, शहर में बढ़ाई हरियाली
आगरा मंडल की माल ढुलाई आय में नवंबर में 150% से अधिक की शानदार वृद्धि
तिहाड़ से छूटते ही चरस तस्करी में जुटे, एक करोड़ की मलाना क्रीम के साथ दो गिरफ्तार
बल्केश्वर और कमलानगर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण ध्वस्त
आगरा-जयपुर हाईवे पर दबंगों का राज: सर्विस रोड पर कबाड़ वाहनों का जमावड़ा
इंडिगो की क्रू कमी से यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें, बेंगलुरु फ्लाइट रद
पुलिस मुठभेड़ में आगरा का शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
