0

हरिद्वार: सजनपुर में चला बुलडोजर, 20 बीघा पंचायत भूमि अतिक्रमण मुक्त

By Dec 3, 2025

हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम सजनपुर में बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत की लगभग 20 बीघा बेशकीमती भूमि को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है। कानूनगो अजय कपिल, लेखपाल हरेंद्र और सुनील पाल की देखरेख में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से किए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह भूमि लंबे समय से भू-माफियाओं के निशाने पर थी। उन्होंने इस पर कब्जा करने के उद्देश्य से अवैध रूप से बाउंड्री वाल, तारबंदी और पक्की दीवारें बना ली थीं। प्रशासन द्वारा पहले ही ऐसे अवैध कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तो यह बुलडोजर कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सजनपुर में यह कार्रवाई संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति, विशेषकर ग्राम पंचायतों की जमीनों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानूनगो अजय कपिल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई जारी है। सजनपुर पीली में शिकायत मिलने के बाद मौके का मुआयना किया गया और भू-माफियाओं द्वारा किए गए सभी अवैध निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। अब यह 20 बीघा भूमि पूरी तरह से ग्राम पंचायत के अधीन आ गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पिता की अस्थियों का विसर्जन करते हुए भावुक हुए बॉबी देओल, भतीजे को गले लगा फफक-फफक रोए

हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को करीब 10 दिन बीत चुके हैं। हाल ही में, उनका परिवार उनकी अस्थियों का विसर्जन करने के लिए उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार पहुंचा।...
By Dec 3, 2025

साझा करें