मेधा दिवस पर 151 टॉपर्स होंगे सम्मानित, मिलेंगे नकद पुरस्कार और टैबलेट
पटना में आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में ‘मेधा दिवस’ समारोह का आयोजन ज्ञान भवन में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा, 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 151 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।nnइस वर्ष के मेधा दिवस समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे। उनके साथ अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर और समिति के अध्यक्ष सह प्रधान सचिव आनंद किशोर भी उपस्थित रहेंगे। वे सभी 151 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। इनमें मैट्रिक परीक्षा में राज्य में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 123 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले 28 परीक्षार्थी शामिल हैं।nnसमिति द्वारा इस वर्ष पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1.5 लाख रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपये, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को 30-30 हजार रुपये, तथा छठे से 10वें स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार राशि के अलावा, सभी मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।nnयह आयोजन केवल तात्कालिक पुरस्कारों तक सीमित नहीं है। वर्ष 2017 से बिहार बोर्ड डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रहा है। इस वर्ष इंटर परीक्षा के टॉप-5 विद्यार्थियों को अब बढ़ी हुई राशि 2,500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी, जो उन्हें स्नातक की पढ़ाई तक तीन वर्षों के लिए प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।nnइस कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के बेहतर संचालन में योगदान देने वाले राज्य के 10 जिलों के जिला पदाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के विद्यार्थियों में प्रतिभा और परिश्रम को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित करेगा।”
लिए प्रेरित करेगा।
प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी की मांगों से तंग आकर युवक ने दी जान
शिवानी हत्याकांड: शादी से इनकार पर शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी
MLA-MLC को हर महीने मिलेगी 8300 रुपये की नई सुविधा, नीतीश सरकार का ऐलान
लालू-राबड़ी के निर्माणाधीन आवास पर BJP का ‘लूट’ का आरोप, RJD विधायक ने किया पलटवार
पीएमसीएच में मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल
वीडियोग्राफी से लौटते दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पटना में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026: मॉडल पेपर जारी, पैटर्न समझें और तैयारी को दें धार
