0

पटना सहित बिहार के 8 शहर, 13 लाख टन कचरे के निस्तारण के लिए DRAP योजना में शामिल

By Jan 23, 2026

राजधानी पटना में वर्षों से जमा 13 लाख टन से अधिक पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) के निस्तारण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। देशभर में डंपसाइट की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए डंपसाइट रेमेडिएशन एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (DRAP) के तहत पटना को प्रमुख शहरों में शामिल किया गया है। इस पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

DRAP कार्यक्रम आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के अंतर्गत मिशन-मोड में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में वर्षों से खुले डंपसाइट पर जमा कचरे की वैज्ञानिक विधि से सफाई कर अक्टूबर 2026 तक ‘शून्य डंपसाइट’ का लक्ष्य हासिल करना है। लीगेसी वेस्ट वह कचरा होता है, जो लंबे समय तक खुले में पड़ा रहने से जहरीली गैसों, दुर्गंध, जल व भूमि प्रदूषण तथा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

देशभर में DRAP के तहत 203 शहरी निकायों के 214 बड़े डंपसाइट चिह्नित किए गए हैं, जिन पर देश के लगभग 80 प्रतिशत पुराने कचरे का बोझ है। बिहार से इस कार्यक्रम में पटना, भागलपुर, बेतिया, दानापुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सासाराम और डेहरी (डालमिया नगर) को शामिल किया गया है। इनमें पटना सबसे अधिक प्रभावित शहरों में है, जहां अकेले करीब 13 लाख टन से ज्यादा पुराना कचरा जमा है। यह कचरा रामचक बैरिया में है।

कार्यक्रम के तहत कचरे के निस्तारण की प्रगति की निगरानी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही निजी एजेंसियों की भागीदारी, आधुनिक मशीनों का उपयोग, जीपीएस आधारित निगरानी और जनजागरूकता अभियानों पर जोर दिया गया है। नए कचरे को डंपसाइट पर जाने से रोकने के लिए स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण और प्रोसेसिंग को अनिवार्य बनाया जाएगा।

सरकार का मानना है कि DRAP के सफल क्रियान्वयन से न केवल पुराने कचरे के पहाड़ खत्म होंगे, बल्कि खाली हुई भूमि का उपयोग हरित क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाओं या अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा। इससे पटना समेत अन्य शहरों में स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार का मखाना बना ग्लोबल सुपरफूड, भारत पर्व झांकी में मिला खास स्थान

बिहार का मखाना, जो पारंपरिक रूप से मिथिलांचल के पोखरों से आता है, अब 'लोकल से ग्लोबल' तक का सफर तय कर चुका है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'भारत पर्व'...
By Jan 23, 2026

दरभंगा में दहेज हत्या: फरार दामादों की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा पुलिस ने दहेज हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो दामादों की संपत्ति कुर्क कर एक बड़ी कार्रवाई की है। सिमरी थाने की पुलिस ने कंसी गांव में ससुर की हत्या...
By Jan 23, 2026

बगहा-बेतिया NH 727 सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, गुणवत्ता पर उठे सवाल

बगहा और बेतिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 727 (NH 727) से भैरोगंज-कोल्हुआ सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह बहुप्रतीक्षित सड़क अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं...
By Jan 23, 2026

पूर्णिया को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, सांसद पप्पू यादव के प्रयासों से केंद्र ने दिखाई गंभीरता

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा पूर्णिया में विद्युत आपूर्ति, ग्रिड सुदृढ़ीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर उठाए गए मुद्दों पर केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय...
By Jan 23, 2026

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: बेहतर प्रदर्शन वाले बैंकों से ही होगा सरकारी लेन-देन, खराब बैंकों पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य के प्रति बैंकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य-स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 95वीं बैठक में यह घोषणा की गई कि अब बैंकों के प्रदर्शन...
By Jan 23, 2026

कालिदास की तपोस्थली कटिहार में नील सरस्वती पूजा: कमल पर वीणा की श्रद्धा, व्यवस्था में ISKCON की भूमिका

महाकवि कालिदास की तपोस्थली के रूप में विख्यात कटिहार का बेलवा गांव इस बार माता नील सरस्वती की पूजा को लेकर विशेष उत्साह में है। यह प्राचीन धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है,...
By Jan 23, 2026

रेलवे का नया ऐप: रेलयात्री पाएं कम दाम में टिकट, जानें क्या हैं फायदे

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे 'रेलवन' ऐप का इस्तेमाल करके ट्रेन टिकट पर छूट पा सकते हैं। भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों को इस ऐप के उपयोग और टिकट पर मिलने वाली...
By Jan 23, 2026

बिहार-ओडिशा के बीच 24 नए बस रूट शुरू, भुवनेश्वर-पटना मार्ग भी शामिल

बिहार और ओडिशा के बीच झारखंड के रास्ते 24 नए बस रूटों पर बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इन नए मार्गों की सूची को बिहार गजट में प्रकाशित कर...
By Jan 23, 2026

साझा करें