श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग का आयोजन, दिखा भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा की श्रीकृष्ण गोशाला में श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम महिला मित्र मंडल लोहामंडी की ओर से 56 भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ गो माता को अन्न, फल एवं भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। मंडल के अध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि गो माता के लिए लगाए गए छप्पन भोग में पांच कुंतल ताजी सब्जी, सवा कुंतल अनाज, 100 किलोग्राम फल, चार मन भूसा और मेवा अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि गो सेवा से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है, और यह आयोजन समाज को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देता है।
श्याम महोत्सव के तहत अन्य कार्यक्रम
पूजा राधे अग्रवाल ने बताया कि श्याम महोत्सव की अगली कड़ी में शनिवार को श्याम नाम की मेहंदी समारोह का आयोजन पुनिया पाड़ा, लोहा मंडी स्थित पथवारी मंदिर में किया जाएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में दो निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत सायं 5 बजे से भव्य श्री श्याम भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें देशभर के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक श्याम नाम की गंगा प्रवाहित करेंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राजीव लवानिया, इंद्र खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, प्रदीप जैन, महिला मंडल उपाध्यक्ष अनीता जैन, रीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
अटलपुरम टाउनशिप: ADA को 283 भूखंडों के आवंटन से 204 करोड़ की आय, Agra news Agra
Agra Metro: ISBT स्टेशन का निर्माण तेज, बस यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
आगरा news: जीडी गोयंका अकादमी ने 87 रनों से जीता अंडर-12 क्रिकेट मैच
आगरा के कमला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ‘पंच परिवर्तन’ पर होगा फोकस
आगरा: श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम, भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा में 25 हजार मतदाताओं के नाम-पते में गड़बड़ी, सुधार के लिए नोटिस जारी; जानें क्या है Agra news
आगरा में सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 लाख की ठगी, Digital Arrest Scam का शिकार हुए पीड़ित
आगरा में बाइक चोर गैंग का खुलासा, 12 हजार में बेचते थे Bullet; तीन गिरफ्तार
