आगरा में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
आगरा के कोतवाली क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी होने की घटना ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने देर रात होडलपुर बिजलीघर के पास खड़े ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। चालक पदम सिंह ने बताया कि वह ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था, तभी चोरों ने डीजल टैंक से करीब 400 लीटर डीजल चुरा लिया। सुबह घटना का पता चलने पर उसने पुलिस को सूचित किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद ट्रक चालकों और वाहन स्वामियों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।
Agra News: रास्ते को लेकर महिलाओं ने छावनी कार्यालय पर किया हंगामा
आगरा कैंट: वर्दीधारी जवानों ने वरिष्ठ अधिकारी को पीटा, RPF अनुशासन पर सवाल
आगरा में डॉक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा महंगा, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, 8.86 लाख की ठगी
Agra News: दावत में आए व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट
