रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने पर UP Police के SHO समेत 3 सस्पेंड, IG ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने मटेरा थाने के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेकर अपहरण के आरोपी को थाने से ही छोड़ देने का आरोप है।
आईजी ने हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिस पर यह शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में आरोपी गजेंद्र सिंह को बहराइच के मटेरा थाने लाया गया था। पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम अपहृता को बरामद करने के लिए यहां आई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बौद्ध, दरोगा विशाल जायसवाल और आरक्षी अवधेश यादव ने मिलकर आरोपी गजेंद्र सिंह के बहनोई मुनीजर सिंह से एक लाख रुपये की रिश्वत ली और आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया।
आईजी अमित पाठक ने शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद विस्तृत जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। आईजी ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
