मनरेगा अभियान के लिए कांग्रेस की 19 सदस्यीय समिति गठित, 94 वर्षीय मोहसिना किदवई भी शामिल
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 19 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बनाया गया है। समिति में सबसे चौंकाने वाला नाम 94 वर्षीय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिना किदवई का है, जिनकी सक्रिय भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं।
इस समिति में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, सांसद केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, ओमवती देवी, रवि वर्मा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश त्रिपाठी और नदीम जावेद जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस अगले सौ दिनों में सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान एसआईआर (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी, संविधान संवाद पंचायतें आयोजित होंगी और रैलियों के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा ने अगले सौ दिनों की कार्ययोजना का विस्तृत ब्योरा पेश करते हुए इसे चुनावी शंखनाद बताया।
आराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मनरेगा के कानूनी अस्तित्व को खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का प्रयास कर रही है और एसआईआर के जरिए वोटों को काटने की साजिश रच रही है। कांग्रेस भाजपा के इन मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान बदलने के भाजपाई प्रयासों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
कांग्रेस अगले 100 दिनों में पूरे प्रदेश में 30 से अधिक संविधान संवाद महापंचायतों का आयोजन करेगी, जिसकी शुरुआत 24 जनवरी को सीतापुर से होगी। इन महापंचायतों के माध्यम से यूपी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ जैसे शहरों में बड़ी महापंचायतें होंगी। कांग्रेस का लक्ष्य सरकार को जन आंदोलन के माध्यम से मनरेगा योजना को वापस लाने के लिए बाध्य करना है।
कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये करने का वादा किया है। एसआईआर के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और गलत नाम न जुड़ने देने के लिए भी कांग्रेस प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, कांग्रेस पंचायत और एमएलसी चुनावों को पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी अपनी 140 वर्षों की यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से युवाओं के बीच रखेगी ताकि वे देश में कांग्रेस के योगदान से परिचित हो सकें। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में संविधान संवाद महापंचायत के तहत एक महारैली का आयोजन किया जाएगा।
झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
हाउस टैक्स बकाये पर करामत हुसैन कॉलेज सील, सरकारी इमारतों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
यूपी में माफिया पर सख्ती: अफसरों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DGP के निर्देश
स्थानीय निकाय कर्मियों ने मांगा 412 रुपये प्रतिदिन भुगतान, गर्म वर्दी की भी मांग
फिरोजाबाद में सड़क हादसे का शिकार हुए कानपुर के दो युवक, कार की टक्कर से बाइक में लगी आग
पतंगबाजी से बिजली गुल: लखनऊ में अनोखी मुनादी से जनता को चेताया
राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता: 451 युवाओं ने दिखाया अपना skill, भविष्य की तैयारी पर जोर
दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण की वकालत, IIT कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम
