सीएसए यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों का लाखों के पैकेज पर हुआ चयन, AgroStar ने दिए अवसर
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के 15 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में लाखों के पैकेज पर चुना गया है। एग्रोस्टार कंपनी ने 6.62 लाख रुपये के उच्चतम वार्षिक पैकेज पर 6 मेधावी छात्रों का चयन किया है। वहीं, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने 5.50 लाख रुपये के पैकेज पर 9 छात्रों को अवसर प्रदान किया है।
विश्वविद्यालय के सेवायोजन के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों ने अपनी मेहनत और योग्यता से इन कंपनियों में अपनी जगह बनाई है। यह चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और यह दर्शाता है कि यहां के छात्र कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति विजयेंद्र पांडियन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवसर छात्रों को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे ही अवसर प्रदान करना है।
CSA University Kanpur news: छात्रों को मिला 6.62 लाख का पैकेज, 15 का चयन
कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों को लाखों का जॉब पैकेज
कानपुर में भीषण जाम, लेनिन पार्क से हरसहाय कॉलेज तक फंसी एंबुलेंस; Kanpur traffic news
Kanpur news: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 20 लाख रुपये हड़पे
कानपुर: ग्रीनपार्क हॉस्टल और येलो टीम के बीच होगा जूनियर क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
कानपुर में चोरी की लगातार वारदातें, पुलिस कर रही जांच (Kanpur crime news)
कानपुर में CA से 30 लाख की ठगी, भतीजे-भतीजी ने OTS के नाम पर हड़पे पैसे (Kanpur news)
कानपुर में 12 दिनों तक रहेगी जल आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी | Kanpur news
