लापता तोता ‘माऊ’ की तलाश में खर्च हुए 1 लाख, 700 लोगों ने किया फोन, Agra news
आगरा शहर एक अनोखे ‘मिसिंग पर्सन’ की तलाश में जुटा है, लेकिन यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक पालतू तोता ‘माऊ’ है। आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के घर से लापता हुए इस तोते की तलाश अब एक बड़े अभियान का रूप ले चुकी है। 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद से अब तक करीब 700 लोग तोता मालिक से संपर्क कर चुके हैं, जिनमें से कई ने माऊ के मिलने का दावा किया है।
शहर में माऊ की तलाश के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं और लगातार पंपलेट बांटे जा रहे हैं। तोता मालिक के मोबाइल पर देश के विभिन्न राज्यों, जैसे गुजरात, झारखंड, पटियाला, हरियाणा, नोएडा, जमशेदपुर, रांची, दिल्ली, नासिक और बिहार से भी फोन आ रहे हैं। कई लोगों ने तो इनाम के लालच में अपने तोतों को माऊ साबित करने के लिए चोंच और पंखों पर काला रंग भी कर दिया, जो कि माऊ की पहचान के लिए दी गई जानकारी से मेल नहीं खाता।
इस पूरे अभियान में अब तक सुनील कुमार सिंह करीब एक लाख रुपये खर्च कर चुके हैं, जिसमें से 80 हजार रुपये सिर्फ होर्डिंग लगाने पर खर्च हुए हैं। परिवार 13 जुलाई से लगातार तोते की तलाश में जुटा है और हर सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है।
तोते की तलाश को और प्रभावी बनाने के लिए अब चार प्रशिक्षित तोता पकड़ने वाले युवक भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं। ये युवक तोतों की आवाज पहचानने और निकालने में माहिर हैं और माऊ की आवाज व वीडियो के आधार पर विभिन्न इलाकों में तलाश कर रहे हैं। उन्होंने माऊ के मिलने पर ही वापस लौटने का भरोसा दिलाया है। इस पूरे मामले ने शहर में लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है और यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या माऊ जल्द ही अपने घर लौट पाएगा।
आगरा में LPU ने खोला नया एडमिशन ऑफिस, UP में शिक्षा का विस्तार
आगरा में LPU ने खोला नया एडमिशन ऑफिस, UP में शिक्षा का विस्तार
आगरा में पोनसेटी तकनीक से टेढ़े पैर का सफल इलाज, 95% बच्चों को मिला नया जीवन
Agra News: फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना चोरी का मामला, टेंपो चालक पर मुकदमा दर्ज
Agra News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े जाने का मामला
आगरा में युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया FIR
आगरा में BJP की अंदरूनी जंग: नेता ने दी चेतावनी, पुलिस थानों तक पहुंचा विवाद
आगरा में लापता तोता ‘माऊ’ की वापसी, परिवार ने 1.50 लाख खर्च कर ‘pet parrot’ को लौटाया
