0

योगी के विजन से चमकी अयोध्या: धार्मिक नगरी बनी वैश्विक विकास का रोल मॉडल

By Nov 15, 2025

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और दृढ़संकल्पित नेतृत्व में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज विश्व मानचित्र पर एक धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विकसित शहर के रूप में अपनी नई पहचान बना रही है। राम मंदिर के निर्माण से पहले से ही सीएम योगी ने अयोध्या को उसके गौरवशाली इतिहास को पुन: वापस दिलाने और एक वैश्विक विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। इसी विजन के तहत आज अयोध्या समृद्धि और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जहां देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी तादाद में आ रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

सीएम योगी के दिशा-निर्देश में रामनगरी के समग्र विकास के लिए ‘अयोध्या मास्टर प्लान 2031’ तैयार किया गया है। इस व्यापक योजना के तहत 133.67 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। शहर के नगर नियोजन के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे अयोध्या को एक आधुनिक, सतत और आध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित किया जा सके। इस मास्टर प्लान में सड़कों, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आवास और हरित क्षेत्रों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि बढ़ती पर्यटक संख्या के अनुरूप विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार हो सके। जनवरी से जून 2025 के बीच लगभग 24 करोड़ पर्यटक अयोध्या आए, और साल के अंत तक यह आंकड़ा 50 करोड़ पार करने का अनुमान है।

विकास की इसी कड़ी में 1407 एकड़ में 2180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ‘अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप’ विकसित की जा रही है। यह स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल टाउनशिप वैदिक प्रस्तार योजना के तहत बन रही है, जिसका उद्देश्य भविष्य में बढ़ने वाले पर्यटकों और जनसंख्या के दबाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना है। इसके साथ ही, पर्यटकों की सुविधा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ का निर्माण 1450 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह अत्याधुनिक हवाई अड्डा 2023 से सफलतापूर्वक संचालित है, जिसमें 6000 वर्ग मीटर का टर्मिनल और बड़े विमानों के लिए रनवे शामिल है, जो अयोध्या को भारत के प्रमुख शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ता है।

इन परियोजनाओं के साथ-साथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, आउटर रिंग रोड का निर्माण, और राम की पैड़ी व गुप्तार घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का पुनर्विकास भी सीएम योगी के विजन का हिस्सा है। ये सभी प्रयास अयोध्या को न केवल एक प्रमुख धार्मिक केंद्र, बल्कि वैश्विक स्तर पर विकास और आधुनिकता का एक अनुपम उदाहरण बना रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अयोध्या में सीएम योगी का दीपोत्सव उपहार: वंचितों संग दीपावली, विकास का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव के बाद, दूसरे दिन दीपावली का पर्व वाल्मीकि समाज और माझी समुदाय के लोगों के साथ मनाया। उन्होंने वाल्मीकि बस्ती में घर-घर जाकर दीपोत्सव का उपहार भेंट...
By Nov 15, 2025

सीएम योगी के नेतृत्व में बदली अयोध्या की तस्वीर, दीपोत्सव ने रचा 26 लाख दीपकों का नया इतिहास

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अयोध्या की तस्वीर में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामनगरी ने अपने त्रेतायुगीन वैभव को पुनः प्राप्त किया है, और दीपोत्सव...
By Nov 15, 2025

अयोध्या में नवें दीपोत्सव का दिव्य आलोक: सीएम योगी ने खींचा श्रीराम का रथ

अयोध्या नगरी रविवार की शाम नवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ एक बार फिर त्रेता युग में सिमट गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रभु श्रीराम के रथ को खींचकर और उनका प्रतीकात्मक राज्याभिषेक...
By Nov 15, 2025

साझा करें