तहसील सदर में सीवर लाइन को मैन लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू, मिलेगी गंदगी से राहत
तहसील सदर परिसर में सीवर लाइन को बाहर की मैन लाइन से जोड़ने का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया है। उम्मीद है कि यह कार्य मंगलवार तक पूरा हो जाएगा, जिससे बाथरूम के सामने जमा रहने वाली गंदगी और बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से लोगों को निजात मिलेगी। परिसर में नालियों के निर्माण और इंटरलॉकिंग का काम भी पूरा हो चुका है, जिससे जल निकासी सुचारू रूप से होगी।
तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयासों से तहसील सदर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में सीवर लाइन को मैन लाइन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवर चोक होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था, जो समस्या संपूर्ण समाधान दिवस में भी उठाई गई थी। महासचिव ने पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था और शौचालय निर्माण की मांग भी की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्षों बाद हुए इन कार्यों से जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
