सफेद कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथों में फूल…ODI सीरीज जीतते ही Virat Kohli पहुंचे सिंहाचलम मंदिर-VIDEO
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे सीरीज जीतने के बाद विशाखापट्टनम स्थित सिम्हाचलम देवस्थानम मंदिर पहुंचे। उनकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें किंग कोहली सफेद रंग का कुर्ता पहने और हाथ में माला लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज में कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दरअसल, विराट कोहली का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंहाचलम पहाड़ियों में स्थित सिंहाचलम मंदिर पहुंचे हैं, जो 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये मंदिर भगवान विष्णु के वराह नरसिंह रूप को समर्पित है। ‘सिंहाचल’ शब्द का अर्थ है सिंह का पर्वत। यह पर्वत भगवान विष्णु के चौथे अवतार प्रभु नृसिंह का निवास माना जाता है, जहां किंग कोहली ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोहली सफेद रंग का कुर्ता पहने, आंखों में चश्मा पहने और हाथों में फूलों की माला हाथ में पकड़े हुए हैं।
विराट कोहली की साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिलाया। उन्होंने साल 2025 को भारत के सबसे सफल ODI बल्लेबाज़ के तौर पर खत्म किया, जहां उन्होंने 651 रन 65 की औसत से बनाए। सीरीज खत्म होने के अगले दिन कोहली अकेले वारा लक्ष्मी नरसिंह मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
‘पाजी रन कम रह गए’, विराट को कैमरे पर चिढ़ा रहे थे अर्शदीप, कोहली ने दिया मजेदार जवाब, देखें Video
बीच मैदान कुलदीप यादव पर ‘भड़के’ विराट कोहली, किया चांटा मारने का इशारा, वीडियो हुआ वायरल
फिटनेस के लिए रोहित शर्मा का त्याग: जीत के जश्न में भी नहीं खाया केक, बोले- ‘मोटा हो जाऊंगा वापस’
‘टीम ने मुझे गर्व से देखा’, केएल राहुल ने सीरीज जीत के बाद किया बड़ा दावा, बोले- 400 रन भी चेज कर सकती है टीम
IND vs SA 3rd ODI: रोहित-यशस्वी और विराट का तूफान, भारत ने शान से जीती सीरीज
20 मैचों का सूखा खत्म! टॉस जीतकर केएल राहुल का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो
