0

खैर पुलिस ने कुछ घंटों में सुलझाया अपहरण का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार (Khair news)

By Feb 9, 2026

अलीगढ़ के खैर इलाके में शनिवार सुबह एक युवक के अपहरण से हड़कंप मच गया। अरनी चौराहे पर बाल कटवाने गए युवक सचिन को गांव के ही कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। युवक की मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद खैर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुरानी रंजिश बनी अपहरण की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण की वजह पुरानी रंजिश थी। सितंबर 2025 में अपहृत युवक सचिन, आरोपी हेमंत की बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। युवती की बरामदगी के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। आरोपी पक्ष ने सचिन को गांव न आने की चेतावनी दी थी। सचिन के गांव लौटने पर आरोपियों ने शनिवार सुबह उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस की तत्परता से बची जान
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज जादौन और एसपी ग्रामीण अमृत जैन के निर्देश पर पूरे जनपद में नाकेबंदी और चेकिंग शुरू कर दी गई। अपहरणकर्ता युवक को सादाबाद की ओर ले जा रहे थे। एसओजी टीम ने हाथरस पुलिस से संपर्क कर संयुक्त घेराबंदी की। पुलिस का दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ता हाथरस गोंडा रोड की ओर भागे। देर रात खैर पुलिस और एसओजी टीम ने गोंडा स्थित गोरई मोड़ से अपहृत युवक सचिन और मुख्य आरोपी हेमंत को दबोच लिया। बाद में साजिशकर्ता पिता राजेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलेट बाइक, दो मोबाइल फोन और 41 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर खैर हरिभान सिंह राठौड़ के अनुसार, तीसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Aligarh News: अंधविश्वास के कारण मिर्गी के इलाज में देरी, झाड़-फूंक से बिगड़ रही मरीजों की हालत

अलीगढ़ में मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आज भी अंधविश्वास और भ्रांतियों के कारण सही समय पर नहीं हो पाता है। बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन चिकित्सा उपचार के बजाय दरगाहों, मंदिरों...
By Feb 9, 2026

Aligarh Haj Yatra: 430 हाजियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जानें कब शुरू होगी यात्रा?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कैनेडी हॉल में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यूपी स्टेट हज कमेटी लखनऊ और हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण...
By Feb 9, 2026

साझा करें