यूपी में आज से पलटेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार
उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड वाले दिन आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को हवा तेज चलने और सर्दी बढ़ने की संभावना अधिक हो गई है। कड़ाके की सर्दी का मौसम अब सोमवार रात या मंगलवार से शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के नीचे आने से बने मौसम की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान का उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ के साथ होता रहता है। अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसकी वजह बादलों का मैदानी इलाकों से छंटना ही है। बादलों के जाने के बाद पहाड़ों की हवा तेजी से नीचे आएगी और अपने साथ ऊंची पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्पन्न सर्दी भी लाएगी। जहां तक कड़ाके की सर्दी शुरू होने का प्रश्न है वहां अभी एक से दो दिन की देरी हो सकती है। अब हवा की गति बढ़ेगी और उसके साथ ही कड़ाके की सर्दी का भी दौर शुरू होगा। अगला सप्ताह सर्दी और शीत लहर वाला हो सकता है।
शनिवार और रविवार की रात में बादलों के आने से न्यूनतम तापमान ने छलांग लगा दी है। एक दिन पहले जहां शहर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री था वहीं रविवार को यह 10 डिग्री पर पहुंच गया। जो सामान्य से 0.5 डिग्री ही कम है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद सहित कई शहरों में सुबह धुंध या कोहरा पड़ सकता है। वहीं पूर्वांचल के जिलों में सुबह कोहरे के साथ होगी और तापमान में अंतर देखने को मिलेगा।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
