0

बीच मैदान कुलदीप यादव पर ‘भड़के’ विराट कोहली, किया चांटा मारने का इशारा, वीडियो हुआ वायरल

By Dec 10, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपनी मस्ती के लिए काफी मशहूर हैं। वह कुछ न कुछ फील्डिंग में ऐसा करते रहते हैं कि देखने वालों की हंसी छूट जाती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कोहली मस्ती के मूड में थे और इसी अंदाज में उन्होंने कुलदीप यादव को चांटा मारने का इशारा कर दिया।

कोहली ने इस मैच में शानदार पारी भी खेली और 45 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। भारत ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका को भारत ने 47.5 ओवरों में 270 रनों पर ढेर कर दिया। कुलदीप ने चार विकेट अपने नाम किए।

अपनी गेंदबाजी के दौरान कुलदीप ने कई बार एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने मना किया। ऐसी स्थिति में कुलदीप हर बार रिव्यू लेने की जिद करते थे और इसे देख रोहित और विराट हंस जाते थे। ऐसी ही एक अपील पर जब कुलदीप ने रिव्यू लेने को कहा तो कोहली की हंसी निकल गई और उन्होंने मजाकिया लहजे में गुस्सा दिखाते हुए कुलदीप को चांटा मारने का इशारा किया।

वहीं मैच के बाद कुलदीप ने कहा कि वह डीआरएस को लेकर काफी बुरे हैं और उनको लगता है कि पैड पर लगी हर गेंद पर आउट है। कुलदीप ने कहा, “डीआरएस को लेकर मैं काफी बुरा हूं और वह मेरे टांग खिंचाई करते रहते हैं। अगर गेंद पैड पर लगती है तो मुझे लगता है कि हर गेंद पर विकेट है। केएल राहुल भी विकेट के पीछे से डीआरएस को लेकर काफी अच्छे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमें लगता है कि हर गेंद पर आउट है। इसलिए आपके पास ऐसे लोग हैं जो आपको गाइड करते हैं कि शांत रहना है।”

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सफेद कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथों में फूल…ODI सीरीज जीतते ही Virat Kohli पहुंचे सिंहाचलम मंदिर-VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे सीरीज जीतने के बाद विशाखापट्टनम स्थित सिम्हाचलम देवस्थानम मंदिर पहुंचे। उनकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें किंग कोहली सफेद रंग...
By Dec 10, 2025

‘पाजी रन कम रह गए’, विराट को कैमरे पर चिढ़ा रहे थे अर्शदीप, कोहली ने दिया मजेदार जवाब, देखें Video

भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। विराट कोहली को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द...
By Dec 10, 2025

फिटनेस के लिए रोहित शर्मा का त्याग: जीत के जश्न में भी नहीं खाया केक, बोले- ‘मोटा हो जाऊंगा वापस’

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका को मात दी। इस जीत के बाद...
By Dec 10, 2025

‘टीम ने मुझे गर्व से देखा’, केएल राहुल ने सीरीज जीत के बाद किया बड़ा दावा, बोले- 400 रन भी चेज कर सकती है टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कहा है कि उनकी टीम में 400 रन चेज करने की काबिलियत भी है। भारत ने तीसरे वनडे...
By Dec 10, 2025

IND vs SA 3rd ODI: रोहित-यशस्वी और विराट का तूफान, भारत ने शान से जीती सीरीज

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने...
By Dec 10, 2025

20 मैचों का सूखा खत्म! टॉस जीतकर केएल राहुल का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने आखिरकार टॉस अपने नाम कर लिया है। यह लगातार 20...
By Dec 10, 2025

साझा करें