0

नौ साल की बच्ची के गर्भवती होने का वायरल वीडियो: हरियाणा पुलिस का फैक्ट चेक, कैथल से नहीं था संबंध

By Jan 21, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नौ साल की बच्ची के गर्भवती होने और उसके सगे भाई द्वारा उसे गर्भवती करने का दावा किया गया है। इस वीडियो को कैथल की घटना बताकर भ्रम फैलाया जा रहा था।

हालांकि, हरियाणा पुलिस ने इस मामले पर फैक्ट चेक जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह वीडियो और इसमें बताई गई घटना कैथल से संबंधित नहीं है। डीएसपी ललित यादव ने बयान जारी कर कहा कि इस भ्रामक खबर को समाज में जहर घोलने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने भी पुष्टि की है कि यह घटना कैथल की नहीं थी।

इस तरह की झूठी खबरें समाज में गलत संदेश फैला सकती हैं और लोगों के बीच भय का माहौल बना सकती हैं। पुलिस ऐसे भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें