हॉलीवुड में विद्युत जामवाल का जलवा, ‘स्ट्रीट फाइटर’ के टीजर में दिखा धांसू एक्शन और लुक
बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन के लिए मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अब हॉलीवुड में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। वह हॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड एक्शन थ्रिलर ‘स्ट्रीट फाइटर’ (Street Fighter) में धमाल मचाने वाले हैं।
स्ट्रीट फाइटर में विद्युत जामवाल की एंट्री तो पहले ही कन्फर्म हो गई थी, लेकिन अब अभिनेता का पहला लुक जारी किया गया है जिसमें उनका लुक देखने लायक है। हीरो वाली पर्सनैलिटी से इतर वह स्ट्रीट फाइटर में ऐसा रोल निभाने वाले हैं कि उन्हें देख आप भी दंग रह जाएंगे। फिल्म में वह धलिस्म (Dhalism) का किरदार निभाएंगे। टीजर से पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लुक शेयर किया है।
विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रीट फाइटर से अपना दमदार लुक शेयर किया है। फोटो में उनका अब तक का सबसे अलग लुक देखने को मिल रहा है। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, “योद्धाओं की संगति में मैंने अपना कबीला ढूंढ लिया है।” स्ट्रीट फाइटर का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें विद्युत जामवाल के एक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है। 45 सेकंड के टीजर में एक-एक सीन एक्शन और खतरनाक सीक्वेंस से भरा हुआ है। फिल्म में विद्युत के अलावा नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेन, डेविड, कोडी रोड्स, एंड्र्यू, एरिक एंड्रे और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
