विजय माल्या और ललित मोदी का वीडियो वायरल, कोर्ट ने पूछा- भारत कब लौटेंगे ‘Vijay Mallya’?
भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो माल्या के जन्मदिन का है, जिसे ललित मोदी ने खुद 22 दिसंबर को पोस्ट किया था। वीडियो में ललित मोदी खुद को और माल्या को भारत का सबसे बड़ा भगोड़ा बता रहे हैं। माल्या अपनी पार्टनर पिंकी लालवानी के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को विजय माल्या की एक याचिका पर सुनवाई हुई। माल्या ने इस याचिका में खुद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के आदेश को चुनौती दी है। कोर्ट ने माल्या के वकील से पूछा कि वह (माल्या) भारत कब लौटेंगे। कोर्ट ने कहा कि माल्या फिलहाल भारतीय अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। ऐसे में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती।
माल्या 2016 से ब्रिटेन में रह रहे हैं और 2019 में उन्हें आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, ललित मोदी 2010 से विदेश में रह रहे हैं और उन पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े गंभीर आरोप हैं।
ईडी की दलील: विदेश में रहकर कानून को चुनौती नहीं दे सकते
चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखाड की बेंच ने मंगलवार को माल्या की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि विदेश में रहकर कानून को चुनौती देने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
माल्या के वकील ने दावा किया कि बैंकों की वित्तीय देनदारी काफी हद तक वसूल हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि आपराधिक जिम्मेदारी बिना अदालत के सामने आए खत्म नहीं की जा सकती। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।
ललित मोदी पर लगे थे ये आरोप
ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष था। 2008 में उसने IPL शुरू किया। BCCI ने उसे IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे। ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का 425 करोड़ का ठेका दिया था। मोदी पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे। ये भी कहा गया कि उसने दो नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए। 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। 2010 में ही अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत से भाग कर लंदन चला गया।
RRB NTPC Answer Key 2025: इंटर लेवल CBT-2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
मुंबई में भतीजे की शादी में राकेश रोशन का किन्नरों से हुआ विवाद, ‘viral video’ पर मचा बवाल
मुंबई: राकेश रोशन के भतीजे की शादी में हुआ विवाद, किन्नरों से बहस का Video Viral
उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन पर फडणवीस का तंज, बोले- यह Maharashtra politics में पहचान खो चुके दलों का मिलन है
टेनिस स्टार Venus Williams ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनके पति Andrea Preti?
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आगरा में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, Sansad Khel Mahotsav (Agra news)
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन Agra News: एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
उन्नाव रेप केस: Kuldeep Sengar की सजा निलंबित होने पर छलका पीड़िता की मां का दर्द, बोलीं- हम सुरक्षित नहीं
