0

दुबई से ‘जहरीले सीरप’ आरोपी शुभम का वीडियो, अखिलेश को चेतावनी, योगी से लगाई गुहार

By Dec 10, 2025

कोडिन कफ सीरप के काली कमाई करने वाले शुभम जायसवाल ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। बताया जाता है कि यह वीडियो उसने दुबई में शूट किया है। इसमें उसने खुद पर लगे आरोपों की सफाई दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से उसके खिलाफ बयानबाजी न करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

13 मिनट के वीडियो में वह काफी परेशान नजर आ रहा है। इसमें कह रहा है कि इंटरनेट मीडिया, न्यूज़ चैनलों और बड़े नेताओं की प्रेस क्रांफ्रेस में उसके बारे में गलत कहा जा रहा है। यह बोला जा रहा है कि मैंने ‘जहरीले सीरप’ बेचे और ‘नकली दवाओं’ का क्रय-विक्रय किया, जिससे बच्चों की मौत हुई।

उसने सफाई देते हुए वीडियो में कहा कि फेंसाडील कफ सीरप सामान्य दवा है जो खांसी में उपयोग होती है। यह न तो जहरीली है और न ही आबकारी की श्रेणी में आती है। मध्य प्रदेश में कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

उसने स्पष्ट किया कि उसके द्वारा एबोट कंपनी की सीरप सप्लाई की जा रही थी और दवा बनाने के लिए कंपनी को मिलने वाला कोडिन फास्टफेट का कोटा भारत सरकार तय करती है। इस दवा के स्टाक करने या बेचने को लेकर सरकार का कोई नियम नहीं है।

उसका दावा है कि उसने ड्रग डिपार्टमेंट से आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी ली थी कि नियम यह है कि दवा लाइसेंस धारियों को ही बेचनी है और भुगतान बैंक खाते में ही लेना है उसने ऐसा ही किया। शुभम का कहना है कि गाजियाबाद या सोनभद्र में पकड़ा गया माल उसकी फर्म ‘शैली ट्रेडर्स’ का नहीं था, बल्कि दिल्ली की फर्म का था। उसने ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों पर पैसे की डिमांड पूरी न करने पर जबरन फंसाने का आरोप लगाया।

शुभम ने राजा ज्योति आनंद सिंह की मौत में भी अपना हाथ होने से इनकार किया। उसने मौत की वजह अत्यधिक शराब पीना बताया। कहा कि उनके परिवार वाले उसे पैसे के लिए धमका रहे थे। शुभम जायसवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेताओं से उसके खिलाफ बयानबाजी न करने और लोगों को भ्रम में न डालने की अपील किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह डर के कारण सामने नहीं आ रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह

आगरा जिले के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि कुल 4,68,769 मतदाताओं में से 78,052 मतदाताओं...
By Amit Sagar Dec 10, 2025

महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा...
By Dec 10, 2025

UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!

उत्तर प्रदेश के रामपुर में पंचायत चुनाव की आहट के साथ, प्रधानों को घेरने का एक नया फॉर्मूला सामने आया है - 'शिकायती बम'. इस नए तरीके से प्रधानों की कुर्सी पर आफत आ गई...
By Dec 10, 2025

साझा करें