0

7 दिन के लिए बैन हुआ दिग्गज ब्रोकर, SEBI का बड़ा एक्शन! क्लाइंट्स के फंड में हेरफेर का आरोप

By Dec 9, 2025

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने दिग्गज स्टॉक ब्रोकर प्रभुदास लीलाधर को कोई भी नया क्लाइंट जोड़ने या नया असाइनमेंट लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह 15 दिसंबर 2025 से 7 दिनों के लिए होगा। शुक्रवार को जारी अंतरिम आदेश में सेबी के चीफ जनरल मैनेजर एन मुरुगन ने कहा, “प्रभुदास लीलाधर को 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) से 7 दिनों की अवधि के लिए स्टॉक ब्रोकर के रूप में कोई नया क्लाइंट, नया कॉन्ट्रैक्ट या नई स्कीम शुरू करने से प्रतिबंधित किया जाता है।”

सेबी, एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स की संयुक्त जांच (1 अप्रैल 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक) में कई गंभीर अनुपालन चूक सामने आईं हैं। जिसमें क्लाइंट फंड का दुरुपयोग करना शामिल रहा। जुलाई 2021 में तीन अलग-अलग तारीखों पर क्लाइंट खातों में कुल करीब 2.70 करोड़ रुपये की कमी पाई गई। सेबी ने कहा कि यह क्लाइंट फंड्स का सीधा-सीधा निकासी है और इसके लिए कोई वैध कारण नहीं दिया गया।

इसके अलावा निष्क्रिय क्लाइंट्स के पैसे समय पर नहीं लौटाए गए। सेबी के मुताबिक 1,283 निष्क्रिय खातों (तिमाही आधार पर), 677 खातों (मासिक आधार पर) और कुछ एक्टिव खातों में भी करोड़ों रुपये का निपटान समय सीमा में नहीं किया गया था।

साथ ही मार्जिन की गलत रिपोर्टिंग की गई थी। कई क्लाइंट्स के पीक मार्जिन और एंड-ऑफ-डे मार्जिन गलत बताए गए। एक मामले में 55.46 लाख रुपये की पीक मार्जिन शॉर्ट कलेक्शन हुई। एक्सचेंज का लगाया गया जुर्माना क्लाइंट्स पर डाला गया और बाद में रिफंड नहीं किया गया।

पूरी पेमेंट वाले क्लाइंट्स की सिक्योरिटीज को गलत तरीके से क्लाइंट अनपेड सिक्योरिटीज अकाउंट में पार्क किया गया। कई मामलों में ब्रोकरेज नियम से ज्यादा वसूला गया और केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसी (KRA) में देरी से अपलोड किया गया।

प्रभुदास लीलाधर ने दलील दी थी कि ये चूक सिर्फ तकनीकी या सॉफ्टवेयर/क्लर्कियल गलतियां थीं और रकम कुल बिजनेस के मुकाबले बहुत छोटी थी। सेबी ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, “क्लाइंट फंड्स का अलग रखना और उनकी सुरक्षा सबसे बुनियादी नियामकीय जिम्मेदारी है। रकम छोटी होने या बाद में सुधार कर लेने से यह जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।”

सेबी ने माना कि बाद में कंपनी ने कई सुधार किए और कुछ रिफंड भी किए, लेकिन बार-बार हो रही चूक को देखते हुए निवेशकों के हित में यह अस्थायी प्रतिबंध जरूरी था। यह कदम अनुशासनात्मक और भविष्य में ऐसी गलतियां रोकने के लिए उठाया गया है। 15 से 21 दिसंबर 2025 तक प्रभुदास लीलाधर कोई नया क्लाइंट नहीं जोड़ सकेगा। मौजूदा क्लाइंट्स के साथ काम जारी रहेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें