0

वसंत पंचमी 2026: ज्ञान, विवेक और पवित्रता का पर्व, जानें महत्व

By Jan 19, 2026

वसंत पंचमी का पर्व जीवन में नवसृजन, पवित्रता और प्रज्ञा के अवतरण का संदेश देता है। यह ऋतु परिवर्तन का उत्सव ही नहीं, मानव अंतःकरण में सरस्वती तत्व के जागरण का महापर्व है। यह पर्व मां सरस्वती के पूजन का अवसर देता है, जिन्हें विद्या की देवी कहा गया है। भारतीय ऋषि परंपरा में विद्या का अर्थ केवल जानकारी या शास्त्रज्ञान नहीं, बल्कि वह शक्ति है जो मनुष्य को विवेकशील, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाती है। इस दृष्टि से मां सरस्वती केवल पढ़ने-लिखने की अधिष्ठात्री ही नहीं, बल्कि वाणी, विचार और आचरण की शुद्धि की दिव्य प्रेरणा हैं।

वसंत ऋतु स्वयं सरस्वती तत्व की प्रतीक है। जैसे शीत की जड़ता टूटकर जीवन में नवचेतना का संचार होता है, वैसे ही मां सरस्वती की उपासना मनुष्य के भीतर जमी हुई अज्ञान, प्रमाद और नकारात्मकता को हटाकर प्रज्ञा का संचार करती है। पीले पुष्प, हरित खेत और कोमल वातावरण हमें स्मरण कराते हैं कि जीवन का मूल स्वभाव विकास और सौंदर्य है। आज के युग में, जहां तकनीक और सूचना की कोई कमी नहीं, फिर भी समाज में असंतुलन और दिशाहीनता बढ़ रही है। इसका कारण संस्कारयुक्त विद्या का अभाव है। सरस्वती पूजन और वसंत पंचमी इसी विकृति के समाधान का पर्व है, जहां हम ज्ञान को चरित्र और सेवा से जोड़ने का संकल्प लेते हैं।

मां सरस्वती का प्रतीकात्मक स्वरूप पवित्रता, निष्कलंकता, संतुलन और विवेक का संदेश देता है। उनका श्वेत वस्त्र अहंकार से मुक्त ज्ञान का प्रतीक है। वीणा विचार और कर्म के संतुलन का संकेत देती है, जबकि हंस विवेक का प्रतीक है, जो सत्य और असत्य का भेद करने की क्षमता रखता है। गायत्री परिवार की दृष्टि में सरस्वती उपासना, गायत्री साधना का ही विस्तार है, जो बुद्धि के परिष्कार की प्रार्थना है।

वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का वास्तविक अर्थ केवल पुस्तकों और कलम की पूजा तक सीमित नहीं है। इसका वास्तविक भाव है विचारों की पवित्रता, वाणी का संयम, आचरण की मर्यादा और प्रतिभा का समाज के लिए समर्पण। यह पर्व युवाओं को केवल सफल नहीं, बल्कि सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जब सरस्वती उपासना जीवन-शैली बनेगी, तभी ज्ञान, करुणा और सेवा से युक्त समाज का निर्माण संभव होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़ में ट्रेन में बम की फर्जी सूचना: नशेड़ी निकले साजिशकर्ता, जानें पूरा मामला

अलीगढ़ में ट्रेनों में बम होने की कई सूचनाएं सामने आई हैं, जो जांच के बाद पूरी तरह से फर्जी निकली हैं। इन घटनाओं के पीछे की वजहें चौंकाने वाली हैं, जिनमें आपसी रंजिश और...
By Jan 19, 2026

ट्रेन में बम की फर्जी सूचना: नशेड़ी, रंजिश और सीट का मामला, Aligarh में हड़कंप

अलीगढ़ में ट्रेनों में बम होने की कई सूचनाएं सामने आई हैं, जो जांच में फर्जी पाई गई हैं। इन घटनाओं के पीछे आपसी रंजिश, पत्नी को सीट दिलाने की कोशिश और नशे की हालत...
By Jan 19, 2026

अलीगढ़: लुईसा स्कूल में अवैध पार्किंग स्टैंड, ADM City ने दिए जांच के आदेश

अलीगढ़ के जीटी रोड पर स्थित लुईसा सोल्स इंग्लिश स्कूल के खेलकूद मैदान को अवैध रूप से एक निजी पार्किंग स्टैंड में तब्दील कर दिया गया है। यह स्थिति तब है जब स्कूल परिसर में...
By Jan 19, 2026

कानपुर हैलट में प्राइवेट जांच का मामला, शासन ने मांगी रिपोर्ट

कानपुर के हैलट अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट जांच कराने की सलाह देने का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। वरिष्ठ चिकित्सक का नाम सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने नाराजगी जताई है। इस...
By Jan 19, 2026

कानपुर कुशाग्र हत्याकांड: आज आ सकता है फैसला, टीचर और प्रेमी मुख्य आरोपी

कानपुर शहर के प्रतिष्ठित जयपुरिया स्कूल के छात्र कुशाग्र कनोडिया के अपहरण और हत्या के चर्चित मामले में आज फैसला आ सकता है। अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष सिंह की अदालत में इस मुकदमे की सुनवाई...
By Jan 19, 2026

नौकरी ज्वाइन करने से पहले एमबीए छात्र ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में था युवक

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एमबीए के छात्र आशीष पांडेय (22) ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मूल रूप से अंबेडकर...
By Jan 19, 2026

उत्तर प्रदेश में AI को बढ़ावा देने के लिए सिफी टेक्नोलॉजीज का ₹1600 करोड़ का निवेश, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करार

दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी निवेश करार किए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य राज्य में AI और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। सिफी टेक्नोलॉजीज ने नोएडा में एक...
By Jan 19, 2026

किराए पर खाता देने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16 पीड़ितों की रकम हुई थी ट्रांसफर

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच, मेरठ पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो घर बैठे मोटी कमाई के लालच में अपना बैंक खाता किराए पर दे रहा था। इस खाते...
By Jan 19, 2026

साझा करें