उत्तर प्रदेश इफ्तार टाइमिंग: जानें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के सटीक समय
रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय इबादत में जुटा है। इस पवित्र महीने को तीन अशरों में बांटा गया है, जिसमें पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा जहन्नुम से निजात का होता है। पहले अशरे के पूरा होने के बाद अब दूसरा अशरा शुरू हो गया है, जो गुनाहों से माफी मांगने का सबसे अहम वक्त माना जाता है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोजेदारों के लिए इफ्तार और सहरी का समय थोड़ा भिन्न होता है। यह अंतर भौगोलिक स्थिति के कारण होता है। इसलिए, रोजेदार अपने स्थानीय समय के अनुसार ही इबादत करते हैं।
लखनऊ में इफ्तार और सहरी का समय
राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को सुन्नी समुदाय के लिए इफ्तार का समय 6:05 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:17 बजे था। मंगलवार सुबह लखनऊ में सुन्नी सहरी 5:01 बजे और शिया सहरी 5:57 बजे समाप्त होगी।
वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज का समय
वाराणसी में सोमवार को सुन्नी इफ्तार शाम 6:01 बजे और शिया इफ्तार 6:11 बजे हुआ। मंगलवार की सहरी सुन्नी वर्ग के लिए 5:03 बजे और शिया वर्ग के लिए 4:58 बजे तय की गई थी। गोरखपुर में इफ्तार का समय सोमवार शाम को सुन्नी समुदाय के लिए 6:03 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:12 बजे था, जबकि मंगलवार सुबह सहरी सुन्नी 4:55 बजे और शिया 5:01 बजे तक की जा सकेगी। प्रयागराज में सोमवार को इफ्तार सुन्नी 6:09 बजे और शिया 6:17 बजे हुआ, जबकि मंगलवार की सहरी सुन्नी 4:58 बजे और शिया 5:44 बजे निर्धारित थी।
बरेली और कानपुर का इफ्तार-सहरी समय
बरेली में सोमवार शाम को सुन्नी इफ्तार 6:17 बजे और शिया इफ्तार 6:26 बजे हुआ, वहीं मंगलवार सुबह सहरी का वक्त सुन्नी समुदाय के लिए 5:12 बजे और शिया समुदाय के लिए 5:04 बजे तक रहा। कानपुर में सोमवार को इफ्तार सुन्नी 6.12 और शिया 6.22 बजे हुआ। जबकि मंगलवार को सहरी सुन्नी 5.10 बजे और शिया का 5.01 बजे था।
मुरादाबाद का समय
मुरादाबाद में सोमवार इफ्तार सुन्नी 6.18 बजे और शिया 6.29 बजे हुआ। इसके अलावा मंगलवार सहरी सुन्नी 5.14 बजे और शिया 5.11 बजे की टाइमिंग थी। अकीदतमंदों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय मस्जिद के समय और एलान के अनुसार ही रोज़ा इफ्तार और सहरी करें।
कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल
यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश
कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल
राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी में 1407 करोड़ का निवेश: मत्स्य क्षेत्र में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, वाराणसी और अमेठी में प्लांट
