UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आखिरकार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता निर्धारित करती है, जिसके कारण लाखों उम्मीदवारों को इसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।
UPSSSC PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 19 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले उन्हें UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर ‘UPSSSC PET Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। सबमिट करने के बाद, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
