यूपी के AI education model को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
उत्तर प्रदेश के एआई आधारित शिक्षा मॉडल को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इस समिट में जारी की गई ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप रिपोर्ट’ में देश भर के 110 स्टार्टअप और गैर-लाभकारी संगठनों को शामिल किया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रहे हैं। इस रिपोर्ट में यूपी के AI education model का भी विशेष उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट में कॉन्वेजीनिअस एडूटेक स्टार्टअप के माध्यम से उत्तर प्रदेश में एआई संचालित प्लेटफॉर्म का उपयोग कर छात्रों के सीखने के स्तर का आकलन करने और उन्हें व्यक्तिगत अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था को एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में दर्शाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का ही यह परिणाम है कि यूपी को इस प्रतिष्ठित रिपोर्ट में स्थान मिला है।
राज्य की डिजिटल शिक्षा नीति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। शिक्षा में एक समान अवसर प्रदान करने और एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली से छात्रों की सीखने की प्रगति का सतत मूल्यांकन किया जा रहा है। यूपी के एआई आधारित शिक्षा मॉडल को भविष्य की एक महत्वपूर्ण नीति के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को समान अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्तर प्रदेश के बजट में भी युवाओं द्वारा एआई का बेहतर उपयोग करने के लिए धनराशि आवंटित की गई है, जिससे डिजिटल शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिल रहा है।
