0

UP STF ने पकड़ा 1.83 करोड़ का गांजा, ओडिशा से आ रहा था माल, दो तस्कर गिरफ्तार

By Mar 18, 2026

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक बड़े अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.33 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 1.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद कुशवाहा (बांदा निवासी) और जितेंद्र शिव हरे (हमीरपुर निवासी) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन और एक टाटा कंटेनर भी जब्त किया है। यह कंटेनर उड़ीसा से कानपुर जा रहा था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र में घेराबंदी की और कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश व बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की कथित सहयोगी कांति सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गोंडा के मनकापुर थाने में दर्ज जमीन विवाद से जुड़े एक मामले...
By Mar 18, 2026

नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

आगरा नगर निगम ने नव दुर्गा और ईद के त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। नगर निगम प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों के आसपास...
By Mar 18, 2026

वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान ने वृक्षारोपण अभियान को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कानपुर देहात में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों...
By Mar 18, 2026

कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब

कानपुर में आयोजित रेलवे चैंपियनशिप लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सीएनबीएन ने जीत लिया है। बुधवार को श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए इस मैच में सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201...
By Mar 18, 2026

कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news

वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच, कानपुर शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में एक भव्य 'वर्ल्ड पीस मार्च' का आयोजन किया गया। इस्कॉन...
By Mar 18, 2026

Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा...
By Mar 18, 2026

Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी

लखनऊ में साइबर जालसाज लगातार लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में जालसाजों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत दो लोगों के खातों से 5.68 लाख रुपये पार कर...
By Mar 18, 2026

Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उस पर पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने...
By Mar 18, 2026

साझा करें