0

UP Police भर्ती परीक्षा: Aligarh news, ड्रोन से होगी केंद्रों की निगरानी, 37 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

By Mar 14, 2026

अलीगढ़ में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 14 और 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। सभी केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके अलावा, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों, अफवाहों और नकल गिरोह पर विशेष नजर रखी जाए। नकल में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा में कुल 37,400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से 27 हजार अभ्यर्थी आठ अन्य जिलों से अलीगढ़ आएंगे। प्रत्येक पाली में 9,356 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

नोडल अधिकारी व एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ट्रैफिक हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार के अनुसार, परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर थाना पुलिस के अलावा यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा छूटने के समय जाम न लगे, इसके लिए पुलिस विशेष ध्यान देगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया जा सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Aligarh news: विकास कार्यों में घोटाले पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, FIR दर्ज

अलीगढ़ में ग्रामीण विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में, अकराबाद और अंडला ब्लॉक में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार शर्मा को निलंबित कर...
By Mar 14, 2026

Aligarh news: जुमा-अलविदा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की दुआ

रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलीगढ़ जिले में 'जुमा-अलविदा' (Juma-tul-Wida) की नमाज अदा की गई। इस विशेष अवसर पर जिले भर की मस्जिदों में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरला, अतरौली, अकराबाद, चंडौस और...
By Mar 14, 2026

Aligarh Police: एसएसपी ने की पैदल गश्त, नागरिकों से लिया सुरक्षा का फीडबैक

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने शुक्रवार शाम को पुलिस बल और आरएएफ के साथ शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस गश्त का उद्देश्य नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत...
By Mar 14, 2026

Aligarh sports news: VYS कप ऑक्शन में सचिन, योगेश समेत 5 खिलाड़ी बने सबसे महंगे

अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन (रजि) के तत्वाधान में वीवाईएस कप सीजन छह के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन स्थानीय होटल गोल्ड इन लीफ में किया गया। इस नीलामी में सचिन, योगेश लल्ला, विभोर, चित्रांश और...
By Mar 14, 2026

Aligarh news: गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, मजदूर से लेकर कारोबारी तक परेशान

अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए अजीबोगरीब हालात देखने को मिल रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी में लगातार आ रही परेशानियों के चलते उपभोक्ताओं को खुद ही...
By Mar 14, 2026

अलीगढ़ में 15 मार्च को बारिश के बाद बढ़ेगा पारा, शुरू हो सकती है ‘Heatwave’

अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक दे रही है। आमतौर पर मई-जून में शुरू होने वाली भीषण गर्मी और लू (heatwave) का असर इस बार मार्च के...
By Mar 14, 2026

Aligarh news: भाजयुमो नेताओं के बीच फायरिंग, 8 गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट लगेगा

अलीगढ़ में भाजयुमो (BJYM) नेताओं के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू समेत आठ लोगों...
By Mar 14, 2026

साझा करें