UP Police Exam: SI भर्ती परीक्षा से पहले STF का एक्शन, विरोध के बावजूद आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में 14-15 मार्च को होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस और एसटीएफ अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में, जट्टारी क्षेत्र में परीक्षा में धांधली के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ और एसओजी की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।
आरोपियों में से एक हरिकेश के भाई, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, और उसकी मां ने गिरफ्तारी का विरोध किया। सादे कपड़ों में आई टीमों को देखकर परिजनों ने पहचान न होने का हवाला दिया और गाड़ियों के आगे लेटकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टप्पल पुलिस को बुलाया गया।
टप्पल पुलिस की मदद से विरोध के बावजूद दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर खैर सीओ और प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। यह कार्रवाई टप्पल पुलिस और देहात एसओजी ने मिलकर की है, जिसके बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंची थी।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
लखनऊ-वाराणसी ग्रीन कॉरिडोर, अगले माह मिलेगी Lucknow Kanpur Expressway की सौगात
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
