UP Police Daroga Bharti: परीक्षा की फर्जी तारीखों पर FIR दर्ज, बोर्ड ने बताई सही डेट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की फर्जी तारीखों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर सख्त हो गया है। बोर्ड ने भ्रामक संदेश प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई तब हुई जब सोशल मीडिया पर दारोगा भर्ती परीक्षा की गलत तिथियों का एक फर्जी पत्र वायरल हो गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को ही आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल चार पालियों में प्रस्तावित है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनाधिकारिक स्रोत से प्राप्त सूचना पर विश्वास न करें।
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी सार्वजनिक सूचनाएं और निर्देश केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in और एक्स (ट्विटर) हैंडल @upprpb के माध्यम से ही जारी किए जाते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए केवल इन्हीं स्रोतों पर भरोसा करें। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि भ्रामक या फेक सूचना के प्रचार-प्रसार में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
