UP News: लखीमपुर खीरी के किसान ने FPO से बदली खेती की तस्वीर, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक युवा किसान अचल मिश्रा ने खेती को नवाचार और उद्यमिता के जरिए समृद्धि का माध्यम बनाकर दिखाया है। उन्होंने पारंपरिक खेती से अलग रास्ता चुनकर एक किसान उत्पादक संगठन (FPO) की स्थापना की, जिसके लिए उन्हें पहले ‘करोड़पति किसान’ का सम्मान मिला और अब भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने ‘प्रगतिशील प्रेरणादायक किसानों’ की श्रेणी में शामिल किया है।
भारत-नेपाल सीमा से सटे बिजुआ ब्लॉक के मेड़ाईपुरवा गांव के किसान अचल मिश्रा ने अपनी मेहनत और तकनीकी समझ से खेती को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने न केवल आधुनिक और सह-फसली खेती को अपनाया, बल्कि एक FPO बनाकर लगभग 400 किसानों को साथ जोड़ा। इस संगठन के माध्यम से किसान अब सह-फसली खेती के साथ बीज उत्पादन भी कर रहे हैं, जिससे सभी को सीधा लाभ हो रहा है। अचल का नाम हाल ही में देश के प्रेरणादायक और नवोन्मेषी किसानों में शामिल किया गया है, जिससे पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
खेती में नए प्रयोगों के दम पर अचल मिश्रा को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2007-08 और 2017-18 में गन्ना उत्पादन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा उत्तर प्रदेश गन्ना अनुसंधान परिषद ने भी उन्हें सम्मानित किया है। वर्ष 2020-21 में उन्हें उत्कृष्ट एकीकृत कृषि पुरस्कार प्रदान किया गया। 2023-24 में अचल मिश्रा को ‘भारत के करोड़पति किसान’ के रूप में मान्यता मिली। हाल में दिल्ली में उन्हें भारत के नवोन्मेषी किसान के रूप में सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रकाशित नवोन्मेषी किसानों पर आधारित पुस्तक में उनका भी लेख शामिल किया गया है। अब उन्हें इस साल कृषि मंत्रालय से ‘प्रेरणादायक किसान’ का खिताब मिला है।
तराई क्षेत्र का खीरी जिला हर साल बाढ़ और कटान की समस्या से जूझता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में अचल मिश्रा ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से FPO की शुरुआत की। इस FPO से करीब 400 किसान जुड़ चुके हैं, जिनमें लगभग 150 थारू आदिवासी महिलाएं शामिल हैं। सह-फसली खेती और बीज उत्पादन के जरिए अब खेती आय का मजबूत जरिया बन रही है।
अचल मिश्रा का कहना है कि उनका लक्ष्य ट्रेंच रिंग पिट आधारित गन्ना खेती को अधिक विस्तार देना है। इसके साथ फूलों की खेती से जुड़ी अंतर फसली प्रणाली, FPO आधारित सामूहिक विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता है। इससे किसानों की अतिरिक्त आमदनी सुनिश्चित होगी और खेती तरक्की और आत्मनिर्भरता का रास्ता बनेगी।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
