UP news: गोरखपुर में दिव्यांग को बस में चढ़ने से रोका, चालक ने कहा- ‘तुम जैसों से चालान कटता है’
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में परिवहन निगम की संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। यहां एक बस चालक ने 90 प्रतिशत दिव्यांग यात्री को बस में चढ़ने से मना कर दिया। चालक ने न सिर्फ यात्री को बस में नहीं चढ़ने दिया, बल्कि उसे अपमानित भी किया। पीड़ित यात्री ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
देवरिया के रुद्रपुर निवासी ओम प्रकाश शुक्ला दवा लेने गोरखपुर आए थे। शाम को जब वह वापस जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे, तो रुद्रपुर जाने वाली बस के परिचालक ने उन्हें चढ़ने की अनुमति दे दी। लेकिन जैसे ही ओम प्रकाश बस में चढ़ने लगे, चालक ने उन्हें रोक दिया। चालक ने कहा कि वह ‘ऐसे यात्रियों’ को नहीं ले जाएगा, क्योंकि उन्हें उतारने के दौरान पुलिस चालान काट देती है और गालियां देती है।
ओम प्रकाश ने अपनी दिव्यांगता और मजबूरी का हवाला देते हुए बार-बार गुहार लगाई, लेकिन चालक का दिल नहीं पसीजा। उन्हें अपमानित होकर दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। इस घटना से आहत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल पर अपनी आपबीती साझा की और न्याय की गुहार लगाई।
मामले की जानकारी मिलने पर गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर चालक को निष्कासित किया जाएगा और बस का संचालन भी रोका जाएगा।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आगरा में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, Sansad Khel Mahotsav (Agra news)
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन Agra News: एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
उन्नाव रेप केस: Kuldeep Sengar की सजा निलंबित होने पर छलका पीड़िता की मां का दर्द, बोलीं- हम सुरक्षित नहीं
आगरा में नए साल पर ताजमहल के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, 25 दिसंबर से लागू होगा नया रूट
UP corruption news: हापुड़ DCRB प्रभारी 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिजनौर में लेखपाल भी दबोचा गया
Agra Income Tax: 1000 करोड़ के बैनामों की जानकारी छुपाई, sub-registrar office पर शिकंजा
वाराणसी news: सीवेज प्लांट में संविदा चालक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
लखनऊ में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदू संगठन ने फूंका राष्ट्रपति का पुतला (Bangladesh protest)
