UP news: दिव्यांगजन रोजगार अभियान के लिए फीडबैक लेकर सुधार करें – पुलकित खरे
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने हाल ही में विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने इस संबंध में एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
खरे ने कहा कि इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पहले जिन 720 दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाया गया था, उनसे फीडबैक लिया जाए। इस फीडबैक के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जा सके। उन्होंने सभी जिलों में प्रशिक्षित दिव्यांगजनों की एक नई और अपडेटेड सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षित दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, एमएसएमई के उपायुक्त और जिला सेवायोजन अधिकारी मौजूद रहे।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
