UP Lekhpal recruitment: OBC आरक्षण कटौती पर OP राजभर ने CM योगी को लिखा पत्र
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लेखपाल भर्ती में ओबीसी आरक्षण के अनुरूप पदों का निर्धारण नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। राजभर ने आरोप लगाया है कि राजस्व परिषद द्वारा घोषित 7994 रिक्त पदों में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार 2158 पद होने चाहिए थे, लेकिन अधिसूचना में केवल 1441 पद ही दर्शाए गए हैं।
राजभर ने पत्र में कहा है कि इस विसंगति के कारण ओबीसी वर्ग के 717 पद कम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य वर्गों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण में कोई कटौती नहीं की गई है, जबकि ओबीसी वर्ग के साथ यह अन्याय हुआ है। राजभर ने इसे प्रदेश के ओबीसी युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि लेखपाल भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन करते हुए पदों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष को भी भेजी है।
गांव के घेर में लगी भीषण आग, भैंस की जलकर मौत, एक व्यक्ति झुलसा (Fire News)
Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: कासगंज news, छात्रों को सफल होने के लिए मिले खास टिप्स
Agra news: कैबिनेट मंत्री के भाई की जिला अस्पताल में मौत, लाइन में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत
CJI Suryakant के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर आगरा में हड़कंप, जानिए पूरा मामला
UP Weather Update: शीतलहर का रेड अलर्ट, 40 जिलों में घना कोहरा छाया
रायबरेली में जमीन विवाद: नाती ने नानी की पीट-पीटकर की हत्या, Raebareli crime news से हड़कंप
IVRI Bareilly news: ‘सिर्फ डिग्री नहीं, देश बदलने का जज्बा चाहिए’, नवागत छात्रों को मिला शोध और नवाचार का मंत्र
