UP crime news: 11 लाख दहेज न देने पर तोड़ी शादी, FIR दर्ज, लड़की के पिता ने लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश में दहेज प्रथा समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे पक्ष ने 11 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शादी तोड़ दी, जिससे लड़की के परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।
रसूलाबाद निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह फतेहपुर जिले के सिजौली चांदपुर निवासी रोहित के साथ तय किया था। 27 सितंबर को गोदभराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी और 11 मार्च को विवाह की तारीख निश्चित की गई थी।
आरोप है कि विवाह की तारीख नजदीक आने पर दूल्हे रोहित, उसकी मां सुभा, बहन रिचा और ताई सुधा ने दहेज में 11 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। लड़की के पिता ने बताया कि वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे। मांग पूरी न कर पाने पर दूल्हे पक्ष ने शादी तोड़ दी और लड़की का जीवन खराब करने की धमकी भी दी।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
UP crime news: 12 राज्यों में 65 फर्जी फर्म बनाकर बेच रहा था कोडाइन सिरप, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
यूपी में UGC bill के विरोध में प्रदर्शन, युवाओं ने की बिल वापस लेने की मांग
यूपी की 10 हस्तियों को Padma Awards से नवाजा गया, जानें कौन-कौन हैं ये विभूतियां
UP के 10 लोगों को Padma Awards, एक को पद्मभूषण; योगी ने दी बधाई
लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
प्रधानपति ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, Sikandarpur Vaishya में FIR दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य वैश्य में प्रधानपति पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप; Police में शिकायत दर्ज
चित्रकूट में Ram Katha का भावुक प्रसंग, भरत मिलाप सुनकर भावुक हुए श्रोता
