0

UP Board ने जारी की Gorakhpur के 197 केंद्रों की सूची, 1.32 लाख छात्र देंगे परीक्षा

By Dec 29, 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने गोरखपुर जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार जिले के 1.32 लाख परीक्षार्थी कुल 197 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष 199 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिससे इस बार केंद्रों की संख्या में कमी आई है।

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों और शिकायतों की विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद तैयार की गई है। प्रक्रिया के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गठित समिति द्वारा परीक्षण कर संशोधित सूची शासन को भेजी गई। शासन स्तर पर परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद अंतिम सूची जारी की गई।

बोर्ड सचिव के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची में केवल उन्हीं विद्यालयों को शामिल किया गया है, जो शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। किसी भी दागी अथवा विवादित विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। सूची जारी होते ही परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक वेबसाइट से अपने परीक्षा केंद्रों की जानकारी करने में जुट गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि बोर्ड ने प्रस्तावित 197 केंद्रों पर मुहर लगाते हुए अंतिम सूची जारी कर दी है। सूची में मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। अब इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी और इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर PRV की अवैध वसूली, शिकायत के बाद लौटाए 1500 रुपये | Agra news

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) के कर्मियों पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना टोल प्लाजा संख्या 21 के पास हुई, जहां PRV 3152 के...
By Dec 29, 2025

नए साल के जश्न पर Agra police news: हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं नियम

नए साल के स्वागत के लिए ताजनगरी पूरी तरह तैयार है। होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। इस बीच, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए...
By Dec 29, 2025

Agra news: ताजमहल पर विंटर वेकेशन की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार

आगरा में साल के आखिरी सप्ताह में ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विंटर वेकेशन के कारण स्मारक पर भीड़ का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार को 50 हजार से अधिक...
By Dec 29, 2025

आगरा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला (Agra news)

आगरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक रोडवेज बस में आग लग गई। यह घटना प्रतापुरा चौराहे के पास हुई। बस बिजलीघर से सवारियां उतारकर वापस ईदगाह डिपो जा रही थी।...
By Dec 29, 2025

दिल्ली में खराब मौसम का असर, Gorakhpur Airport पर दो उड़ानें रद्द; कई लेट

दिल्ली में खराब मौसम के चलते गोरखपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों पर गंभीर असर पड़ा है। सोमवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।...
By Dec 29, 2025

कानपुर में सेल्समैन की निर्मम हत्या, शराब विवाद में चाचा-भतीजे ने ईंट से सिर कुचला; Kanpur news

कानपुर के गोविंद नगर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते एक सेल्समैन की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बदला लेने के लिए सेल्समैन को घर से बुलाया और फिर निराला...
By Dec 29, 2025

हरियाणा में Alprazolam दवा के अवैध उत्पादन में UP के भदोही निवासी की गिरफ्तारी

हरियाणा के भिवानी में एक बड़े अवैध दवा उत्पादन रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। भिवानी पुलिस ने गुजरात एटीएस और जयपुर एसओजी के साथ मिलकर कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। इस कार्रवाई में नींद...
By Dec 29, 2025

बदायूं में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की मौत, क्लीनिक बंद कर भागा आरोपी | Budaun news

बदायूं जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। उसावां थाना क्षेत्र के नैनामई गांव में एक किसान की मौत के बाद यह मामला गरमा गया है। किसान रामप्रकाश को...
By Dec 29, 2025

साझा करें