UP Board Exam: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, 6 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया है। इस वर्ष 6 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी, जिसके लिए राज्य भर में कई केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन उप प्रधान परीक्षकों द्वारा 20-20 आदर्श कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जहां अनुपस्थित परीक्षकों के लिए केमुआ 09 फॉर्म भरा जाता था, अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर एक वेटिंग लिस्ट तैयार की गई है। यदि कोई परीक्षक अनुपस्थित रहता है, तो वेटिंग लिस्ट से शिक्षकों को बुलाया जाएगा।
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को मोबाइल फोन साथ रखने की अनुमति नहीं है। परीक्षकों को ऑनलाइन पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
इंटरमीडिएट की 3,19,869 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 126 उप प्रधान परीक्षक और 1,138 परीक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि हाईस्कूल की 3,20,000 कॉपियों के लिए 176 परीक्षक और 1,746 शिक्षक तैनात किए गए हैं। बुधवार से विधिवत रूप से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक
नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
