नोएडा में दर्दनाक हादसा: मामा की कार से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
दनकौर के पारसौल गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि गांव निवासी सुखराम का साला अपनी कार धो रहा था। इसी दौरान उसने कार को आगे-पीछे किया। सुखराम का दो वर्षीय बेटा हर्षित खेलते हुए कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तुरंत बच्चे को दनकौर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसी क्षेत्र में एक अन्य घटना में, दनकौर पुलिस ने मनीष की हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की कार और मोबाइल पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
असतौली गांव का रहने वाला मनीष (24 वर्ष) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 29 नवंबर को वह अपने गांव निवासी भारत कुमार और पतलाखेड़ा गांव निवासी बाबी भाटी के साथ घर से कार लेकर घूमने निकला था। तीनों दोस्तों ने बिलासपुर कस्बा के पास एक ट्यूबवेल पर शराब पी। पुलिस के अनुसार, शराब पीते समय किसी बात को लेकर आपस में गालीगलौज होने लगी। भारत कुमार और बाबी भाटी ने पहले तो गालियों का विरोध किया, उसके बाद मनीष का गला दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हत्यारोपितों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जमालपुर गांव के पास नहर के पुल पर पहुंचकर नहर में फेंक दिया था। तीन दिन तक तलाश के बाद शनिवार को उसका शव नहर से बरामद हुआ।
नोएडा प्राधिकरण का उद्यमियों को तोहफा, अदेयता प्रमाण-पत्र की बाध्यता खत्म
गोवा अग्निकांड के बाद नोएडा में हड़कंप, 2000 से ज्यादा क्लब-होटलों की सुरक्षा जांच शुरू
नोएडा: शराब के नशे में दोस्तों ने ही घोंटा दोस्त का गला, गाली-गलौज बनी हत्या की वजह
नोएडा: पुराने कार बाजार में ‘धमाके का व्यापार’, बिना ट्रांसफर बिक रहीं गाड़ियां, सुरक्षा पर बड़ा खतरा
नोएडा के इस फेमस पार्क की टाइमिंग में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया प्लान
नोएडा फिल्म सिटी पर सस्पेंस! 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पर सवाल
नोएडा में शादी के मंडप में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘पागल है क्या…’
नोएडा में बिना सत्यापन रह रहे हजारों लोग, आतंकी घटनाओं का खतरा! पुलिस ने दी चेतावनी
