0

गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान

By Dec 10, 2025

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों के कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीटी रोड, एनएच-9 और मेरठ रोड पर पुलिस ने जुगाड़ वाहनों, ओवरलोडेड ट्राली-ट्रकों और ऐसे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जिन पर बाडी की सीमा से बाहर तक सामान लदा हुआ था। कोहरे में इस तरह के वाहन सबसे ज्यादा हादसों का कारण बनते हैं।

रविवार को चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने सौ से अधिक चालान किए। कई जुगाड़ वाहन बिना नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन के चलाते पाए गए। वहीं कई ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों पर सरिए, पाइप और अन्य सामान बाडी से काफी बाहर तक निकला हुआ मिला। पुलिस टीमों ने मौके पर ही इन्हें रोका और नियमों के तहत चालान किया। अधिकारियों ने बताया कि रात और कोहरे में पीछे से आने वाले वाहनों को बाहर निकला हुआ सामान दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है।

ट्रैफिक पुलिस एक सप्ताह से लगातार सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियान चला रही है। इस दौरान शहर में मौजूद 12 अवैध कट बंद कराए गए हैं। इन कटों से विपरीत दिशा में आने वाले वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं। पुलिस का कहना है कि इन अवैध कटों के बंद होने से हादसों में कमी आएगी और यातायात भी सुगम होगा। इसी के साथ तीन दिन के एक अन्य अभियान में पुलिस ने 500 से ज्यादा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं। विशेषकर भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्राली, टेम्पो और जुगाड़ वाहनों को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए ताकि कोहरे में उनकी दृश्यता बढ़े और टक्कर की आशंका कम हो सके।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कोहरे का दौर अभी शुरू होना है। उससे पहले सुरक्षित सफर के लिए यातायात पुलिस वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस और बाडी से बाहर सामान लादकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेरठ मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद,...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मेन बाजार क्षेत्र में जूते के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दो ग्राहकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया। व्यापारी...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती

गाजियाबाद में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को एसआइआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) में...
By Dec 10, 2025

कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज

गाजियाबाद में कफ सीरप तस्करी पर दो जिलों में सबसे बड़े गिरोह का बीते महीने पर्दाफाश हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने तीन नवंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सीरप बांग्लादेश तस्करी के लिए...
By Dec 10, 2025

राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी...
By Dec 10, 2025

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया...
By Dec 10, 2025

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी...
By Dec 10, 2025

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: मुंबई की उड़ान रद्द, वाराणसी की फ्लाइट डायवर्ट, जानें वजह

शनिवार को हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। इसके साथ ही वाराणसी से आने वाली एक फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट आगे...
By Dec 10, 2025

साझा करें