‘टीम ने मुझे गर्व से देखा’, केएल राहुल ने सीरीज जीत के बाद किया बड़ा दावा, बोले- 400 रन भी चेज कर सकती है टीम
भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कहा है कि उनकी टीम में 400 रन चेज करने की काबिलियत भी है। भारत ने तीसरे वनडे में नौ विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। नियमित कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में नहीं थे और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल हैं, इसलिए राहुल के जिम्मे कप्तानी की जिम्मेदारी आई थी।
विशाखापट्टनम में खेले गए आखिरी वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 271 रन बनाने थे जो उसने एक विकेट खोकर 39.5 ओवरों में बना लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह उनका पहला वनडे शतक था। विराट कोहली ने 45 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए।
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 वनडे मैचों के बाद पहली बार टॉस जीता था। इससे पहले टीम इंडिया साल 2023 में अपने घर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टॉस जीती थी और तब से लगातार हार रही थी। राहुल ने टॉस को लेकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि टीम ने टॉस के बाद मुझे इससे ज्यादा गर्व से कभी देखा होगा। हमें शुरुआती दो मैचों में मुश्किल स्थितियां मिली थीं। खुशी है कि गेंदबाजों को मुश्किल आउटफील्ड पर अच्छा ब्रेक मिला।”
राहुल का मानना है कि टीम इंडिया ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है उसे देखते हुए वह 400 रनों भी चेज कर सकती थी। राहुल ने कहा, “पिच काफी अच्छी थी। हमने गुच्छों में विकेट लिए। हम जानते हैं कि अगर टीम कोशिश करे तो ये 400 रनों भी चेज कर सकती है। प्रसिद्ध ने हमें दो-तीन विकेट दिलाए तो अहम रहे। इसके बाद कुलदीप ने भी यही काम किया। आप वनडे में इसी तरह टीमों को रोकते हैं।”
सफेद कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथों में फूल…ODI सीरीज जीतते ही Virat Kohli पहुंचे सिंहाचलम मंदिर-VIDEO
‘पाजी रन कम रह गए’, विराट को कैमरे पर चिढ़ा रहे थे अर्शदीप, कोहली ने दिया मजेदार जवाब, देखें Video
बीच मैदान कुलदीप यादव पर ‘भड़के’ विराट कोहली, किया चांटा मारने का इशारा, वीडियो हुआ वायरल
फिटनेस के लिए रोहित शर्मा का त्याग: जीत के जश्न में भी नहीं खाया केक, बोले- ‘मोटा हो जाऊंगा वापस’
IND vs SA 3rd ODI: रोहित-यशस्वी और विराट का तूफान, भारत ने शान से जीती सीरीज
20 मैचों का सूखा खत्म! टॉस जीतकर केएल राहुल का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो
