0

सूरज बना दुश्मन! 6000 विमानों की उड़ान पर खतरा, भारत समेत दुनियाभर में हजारों फ्लाइट्स प्रभावित

By Dec 9, 2025

गंभीर सौर विकिरण के कारण दुनिया में सबसे लोकप्रिय एयरबस ए320 श्रृंखला के विमानों में सॉफ्टवेयर खराबी का खतरा बढ़ गया है। यह गड़बड़ी उड़ान नियंत्रण से जुड़े अहम डाटा को प्रभावित कर सकती है, जिससे विमान की ऊंचाई, दिशा और नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण गणनाएं गलत हो सकती हैं।

फ्रांसीसी विमान निर्माता एयरबस ने बताया कि सौर विकिरण सॉफ्टवेयर संस्करण एल104 वाले एलिवेटर-एइलरान कंप्यूटर (ईएलएसी बी) को प्रभावित कर रहा है। यह कंप्यूटर विमान की ऊंचाई की गणना और उड़ान सतहों के नियंत्रण का महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसी कारण यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने इमरजेंसी एयरवर्दीनेस डायरेक्टिव (ईएडी) जारी करते हुए सभी प्रभावित विमानों में तत्काल मरम्मत की अनिवार्यता घोषित की।

कंपनी ने दुनियाभर में संचालित करीब छह हजार विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट का आदेश जारी किया है और अस्थायी रूप से इनके उड़ान संचालन पर रोक लगा दी है। एयरबस के 55 वर्ष के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा तकनीकी हस्तक्षेप किया गया है।

इस खतरे का एक उदाहरण 30 अक्टूबर को कैनकन-नेवार्क उड़ान के दौरान जेटब्लू एयरवेज की फ्लाइट (बी6-1230) में देखने को मिला। विमान अचानक 35 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आने लगा। इस घटना में 15 यात्री घायल हुए और विमान को टांपा, फ्लोरिडा में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जांच में पाया गया कि सौर विकिरण के कारण ईएलएसी डाटा में आई गड़बड़ी से विमान का नियंत्रण प्रभावित हुआ था। हालांकि ‘ऑटोपायलट’ सिस्टम ने समय रहते विमान को स्थिर ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

ए320 विमानों में फ्लाई-बाय-वायर तकनीक का उपयोग होता है, जिसमें काकपिट से भेजे गए इलेक्ट्रानिक सिग्नल ईएलएसी जैसे कंप्यूटरों द्वारा प्रोसेस किए जाते हैं और इसके आधार पर एलिवेटर व एइलरान सतहें समायोजित होती हैं। सॉफ्टवेयर में छोटी सी त्रुटि भी त्रुटि उड़ान नियंत्रण प्रणाली को प्रभावित कर सकती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें