सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा बदमाश, रजवाहे के पास पुलिस ने किया दबोच | Meerut Crime News
By
Feb 28, 2026
अलीगढ़ से भैंस चोरी के दो आरोपियों को गवाना पुलिस ने किठौर पुलिस की मदद से दबोच लिया। थाने में लाने के बाद एक बदमाश सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाश को रजवाहे के पास पकड़ लिया।
यह घटना 24 फरवरी को अलीगढ़ में हुई भैंस चोरी के मामले से जुड़ी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहारनपुर के इमरान पुत्र माशूक और सरधना के अजीम शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को किठौर थाने की मदद से दोनों को उनके ठिकानों से पकड़ा था।
थाने पहुंचते ही इमरान ने सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रजवाहे के पास घेराबंदी कर उसे फिर से पकड़ लिया। इस घटना से पुलिस की तत्परता का पता चलता है।
