धुरंधर फिल्म ने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दिखाया, ISI के लिए खड़ी हुई बड़ी समस्या
पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों द्वारा ‘धुरंधर’ फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध का उसकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस फिल्म ने जिस तरह की सनसनी पैदा की है, उससे पाकिस्तान में आइएसआइ के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
1999 के कंधार विमान अपहरण, मुंबई हमले (26/11) और ल्यारी गिरोह के संघर्षों पर आधारित यह फिल्म पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान को रास नहीं आई है और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। हालांकि, आइएसआइ का डिजिटल प्लेटफार्मों पर नियंत्रण समाप्त हो चुका है और फिल्म को ब्लॉक करने के प्रयास बुरी तरह विफल रहे हैं। ‘धुरंधर’ ने पाकिस्तानियों के सामने देश का आतंकी चेहरा उजागर कर दिया है।
महज दो सप्ताह में पाकिस्तान में इस फिल्म को कम से कम 20 लाख बार अवैध तरीके से डाउनलोड किया गया है। यह पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई है, जिसने रजनीकांत अभिनीत 2.0 और शाहरुख की रईस को भी पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान में प्रतिबंध से फिल्म निर्माताओं को 50-60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ होगा, लेकिन पाकिस्तान के पूरी तरह से आतंकी राज्य होने का संदेश पूरे पाकिस्तान में पहुंच गया है। यह भारत के लिए एक मनोवैज्ञानिक जीत है।
पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान विशेष रूप से ल्यारी के चित्रण से नाराज है। वह इस नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए इतना बेताब है कि उसने ल्यारी पर एक ऐसी फिल्म बनाने का फैसला किया है, जो उस जगह को सकारात्मक रूप में दिखाए। सिंध प्रांत के वरिष्ठ सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान, विशेष रूप से ल्यारी को निशाना बनाकर किए जा रहे नकारात्मक प्रचार का एक और उदाहरण है। ल्यारी हिंसा का प्रतीक नहीं है-यह संस्कृति, शांति, प्रतिभा और ²ढ़ता का प्रतीक है। अगले महीने ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म रिलीज होगी, जो ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी-शांति, समृद्धि और गौरव।’
फिल्म से संबंधित इंटरनेट एड्रेस पर निगरानी रखने के बावजूद आइएसआइ ‘धुरंधर’ को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। इंटरनेट पर टोरंट और पायरेसी लिंक भरे पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल फिल्म डाउनलोड करने के लिए किया जा रहा है।
अवतार 3 और धुरंधर: बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे? जानिए कलेक्शन का हाल
रश्मिका-विजय की शादी की AI तस्वीरें वायरल, फैंस बोले- ‘हैप्पी मैरिड लाइफ’
माघ मेले के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
90 मिनट की टॉप 7 नेटफ्लिक्स फिल्में: वीकेंड पर देखें ये शानदार मूवीज़
एलन मस्क की टिप्पणी पर विवाद, हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी Sweeney पर बयान पर भड़के लोग, ElonMusk ट्रेंड
आमल मलिक के पुराने डिलीटेड ट्वीट्स पर मचा बवाल, फैंस ने की आलोचना
राम गोपाल वर्मा का ‘धुरंधर’ पर ऐतिहासिक फैसला: ‘भारतीय सिनेमा में क्वांटम लीप’, इंडस्ट्री को दी चेतावनी
कतर्नियाघाट में बाघों की गिनती में यूपी टॉप पर, 550 ट्रैप कैमरों से होगी गणना
