शादी समारोह में गया था परिवार, चोरों ने खाली कर दिया हलवाई का घर; 6 लाख का माल पार
आगरा के नगला पदी स्थित विद्या नगर में रहने वाले सरजू बघेल हलवाई का काम करते हैं। गुरुवार रात उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सरजू बघेल ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के चार बजे पत्नी और बच्चों के साथ घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखी चेन, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र समेत लगभग 5 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इसके अलावा दुकान का सामान खरीदने के लिए रखे 1 लाख रुपये नकद भी गायब थे।
सरजू ने बताया कि पत्नी अकेली शादी समारोह में गई थीं, इस कारण जेवर घर पर ही रखे थे। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। न्यू आगरा इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए
राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार
शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर
