प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया, नशे में प्रेमी की जुबान फिसलने से खुला राज | Kanpur Crime News
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के टिकवापुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। प्रेमी गोरेलाल ने अपनी प्रेमिका रेशमा की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर शव को आठ महीने पहले घर के पास ही दफना दिया था। इस घटना का राज तब खुला जब आरोपी नशे में धुत होकर महिला के बेटे के सामने बोला कि उसकी मां अब दुनिया में नहीं है।
प्रेमी की जुबान फिसलने से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामबाबू संखवार की पांच साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा के संबंध उसके पड़ोसी गोरेलाल संखवार से हो गए। गोरेलाल धरमंगदपुर गांव के बच्चू के नलकूप में रहता था और रेशमा भी वहीं साथ रहने लगी थी। अप्रैल में गोरेलाल रेशमा को इटावा गेहूं कटाई के लिए ले गया था, लेकिन अकेला लौट आया। करीब आठ महीने बाद, 29 नवंबर को एक शादी समारोह में रेशमा के बेटे बबलू ने गोरेलाल से अपनी मां के बारे में पूछा। नशे में धुत गोरेलाल ने कहा कि वह अब कभी नहीं दिखेगी।
पुलिस की लापरवाही पर उठा सवाल
बेटे बबलू ने आरोपी के खिलाफ हत्या की शिकायत की थी, लेकिन सजेती पुलिस ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शांतिभंग में कार्रवाई कर इतिश्री कर दी गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि अगर पुलिस ने उसी समय गंभीरता दिखाई होती तो घटना का खुलासा बहुत पहले हो जाता। बबलू ने 3 जनवरी को एसीपी ऑफिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 4 जनवरी को पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ की। 5 जनवरी को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां कड़ाई से पूछताछ के बाद गोरेलाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
हत्या कर शव को दफनाया
पूछताछ में गोरेलाल ने बताया कि वह रेशमा से पीछा छुड़ाना चाहता था। उसने अपने भाई से भी रेशमा को रखने के लिए कहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। रेशमा भी कहीं और जाने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बिजली के टावर के नीचे करीब तीन फीट का गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। पुलिस ने 7 जनवरी को गोरेलाल की निशानदेही पर खुदाई कर कंकाल बरामद किया। पुलिस अभी भी गोरेलाल के भाई सुरेश और मुन्नू की भूमिका की जांच कर रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया गोरेलाल ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
कानपुर में पीएम आवास योजना के तहत 4500 लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें कब आएंगे पैसे
कानपुर में आरटीई के तहत नर्सरी से कक्षा 1 तक मिलेगा प्रवेश, नई उम्र सीमा तय
कोहरे का असर: नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें अब 13 के बजाय 15.5 घंटे जलेंगी, road safety बढ़ी
कानपुर: अवैध स्टैंड संचालक पर वसूली का मुकदमा दर्ज, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल
नौबस्ता में डीफार्मा के नाम पर ठगी, दो छात्रों से चार लाख की धोखाधड़ी
इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद अश्लील फोटो वायरल करने का मामला, आरोपी की तलाश जारी
चौबेपुर बारदाना गोदाम में भीषण आग, लाखों के बोरे राख, जांच जारी
कड़ाके की सर्दी: बर्फीली हवाओं से कानपुर बेहाल, पारा गिरा
