The 50: रियलिटी शो से Karan Patel की अचानक विदाई, ये है वजह
रियलिटी शो ‘द 50’ अपने प्रीमियर के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लगातार हो रहे झगड़े और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार दर्शकों को बांधे रखती है। इस बीच, शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक करण पटेल ने अचानक शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। करण पटेल के इस कदम से शो के दर्शक हैरान हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, करण पटेल पहले दिन से ही घर के अंदर के माहौल से सहज नहीं थे। उन्हें साथी कंटेस्टेंट्स के साथ कई मुद्दों पर परेशानी हो रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण पटेल ने तब आपत्ति जताई जब दो पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट्स रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच एक मामूली बात पर शारीरिक हिंसा हुई।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस घटना के बाद करण पटेल ने कहा कि ‘यह मेरी मानसिक शांति को प्रभावित कर रहा है और मैं ऐसी जगह पर नहीं रह सकता जहां हिंसा होती हो।’ उन्होंने तुरंत शो छोड़ने की घोषणा कर दी।
यह भी बताया गया है कि करण पटेल का यूट्यूबर और साथी कंटेस्टेंट रचित सिंह रोजा के साथ भी तीखी बहस हुई थी। इस बहस ने घर के माहौल को और खराब कर दिया था। इन घटनाओं के बाद करण ने शो से बाहर निकलने का फैसला किया। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
Border 2 Box Office Collection: 16वें दिन भी जारी है सनी देओल की फिल्म का जलवा, जानें कमाई
Border 2 Box Office Collection: 16वें दिन 300 करोड़ के पार हुई सनी देओल की फिल्म, जानें कुल कमाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
