0

ठेकेदार ने दो बच्चों की माँ को भगाया, विवाद के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Nov 19, 2025

राया क्षेत्र के एक ठेकेदार पर टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) से एक महिला को भगाकर लाने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, करीब 35 वर्षीय ठेकेदार 10 नवंबर को 25 वर्षीय महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था। महिला दो बच्चों की माँ है। महिला को थाना जैंत क्षेत्र की श्याम तपोवन भूमि कॉलोनी में रखा गया था।

जब महिला के परिजन एक अधिवक्ता के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। महिला मजदूरी का काम करती थी और निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के संपर्क में आई थी। महिला के पति और परिजनों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने समाजसेविका एवं अधिवक्ता बृजरेखा माथुर से संपर्क किया।

17 नवंबर को अधिवक्ता बृजरेखा माथुर अपने साथी राहुल राघव शर्मा के साथ श्याम तपोवन कॉलोनी में ठेकेदार और महिला को ढूंढने गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब अधिवक्ता ने ठेकेदार को समझाने का प्रयास किया, तो ठेकेदार और उसके भांजे ने अधिवक्ता और उनके सहयोगी राहुल राघव शर्मा पर हमला कर दिया, जिसमें राहुल राघव शर्मा घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठेकेदार तथा महिला को थाने ले गई। बताया गया है कि टीकमगढ़ में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। इसी आधार पर मंगलवार को टीकमगढ़ पुलिस थाना जैंत पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। अधिवक्ता बृजरेखा माथुर ने बताया कि वह घायल राहुल राघव शर्मा की ओर से थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराएंगी। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें