आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हों दुनिया, मोदी और पुतिन की दोहरे मापदंडों के बिना लड़ाई की अपील
नई दिल्ली। भारत और रूस ने आतंकवाद के विरुद्ध ‘बिना किसी समझौते के’ और बिना किसी छिपे एजेंडे के वैश्विक स्तर पर लड़ने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई शिखर वार्ता के दौरान कहा कि आतंकवाद इंसानियत के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ दुनिया की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।
दोनों नेताओं ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि दोनों देश आतंकियों की सीमा पार आवाजाही और उन्हें मिलने वाली वित्तीय सहायता सहित हर तरह के आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
शिखर वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत और रूस आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। चाहे पहलगाम में हुआ हमला हो या मॉस्को में, इन सभी घटनाओं की जड़ें एक ही हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी वारदातों की निंदा की, चाहे उनका मकसद कुछ भी रहा हो।
मोदी और पुतिन ने अल कायदा, आईएसआईएस और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित अन्य आतंकी समूहों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की अपील की। इसका उद्देश्य आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना, उनकी विचारधारा को फैलने से रोकना, उनके वित्तीय स्रोतों को बंद करना और उनकी अंतरराष्ट्रीय अपराधों से जुड़ी कड़ियों को तोड़ना है।
दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों पर आधारित सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया, जिसमें किसी भी तरह के छिपे एजेंडे या दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा के संबंधित प्रस्तावों तथा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद रोधी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटने में सदस्य देशों और उनके सक्षम अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त, अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत और रूस के बीच घनिष्ठ तालमेल पर भी चर्चा हुई।
मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बताया सबसे प्रभावशाली, ट्रंप को दी सलाह
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता शुरू, पहले चरण को अंतिम रूप देने पर जोर
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम: 84 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
रेल यात्री ध्यान दें: 16 दिसंबर को रद रहेगी शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कई ट्रेनें होंगी लेट
“पहचान, आज़ादी, हक़—बाबा साहेब के संघर्ष की देन हैं।
डीयू के स्नातक छात्रों को परीक्षा में बड़ी राहत, उपस्थिति में मिली 10% की विशेष छूट
इंडिगो की अव्यवस्था के बीच पुतिन का 2009 का वीडियो वायरल
दिल्ली के पॉश इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बताया अफवाह
