0

मुजफ्फरपुर में टेंपर्ड टिकट घोटाले का खुलासा, मधुबनी से जुड़े तार; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

By Dec 9, 2025

मुजफ्फरपुर में टेंपर्ड टिकट मामले की जांच में मधुबनी से जुड़े तार सामने आए हैं। पुलिस ने लदनियां के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि टेंपर्ड टिकट का नेटवर्क मधुबनी तक कैसे फैला हुआ है और इसमें शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ना है। पुलिस की छापेमारी से इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने की उम्मीद है।

दरभंगा में पकड़े गए टेंपर्ड टिकट के मामले में जीआरपी ने आधार कार्ड नंबर पर जिस राम कुमार महरा को आरोपित बनाया गया, वह मधुबनी के लदनियां का रहने वाला है। जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज में काउंटर से टिकट लेते समय उसकी तस्वीर कैद है। अन्य लोग भी फुटेज की टाइमिंग के आगे-पीछे साथ मिले हैं। उसने जीआरपी को बताया कि दरभंगा-अहमदाबाद का जनरल टिकट 500 रुपये में लिया। ट्रेन छूट गई। रिफंड लेने गए तो आधा पैसा दिया। टेंपर्ड टिकट को लेकर भी जांच चल रही है कि काउंटर से लिया गया या कोई वहां यात्रियों को देकर जालसाजी कर ठग लिया।

रेल एसपी वीणा कुमारी ने कहा दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसमें थानाध्यक्ष के साथ डीएसपी व इंस्पेक्टर को भी लगाया गया है। सभी पदाधिकारी अलग-अलग तरीके से जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस कांड का मास्टर माइंड रामकुमार महरा है। टेंपर्ड टिकट रिफंड कराने गए व्यक्ति ने रामकुमार मेहरा का आधार कार्ड व फोटो मोबाइल में दिखते हुए कहा था कि यही भइया हमलोगों को कहीं जाना होता है तो टिकट उपलब्ध कराते हैं।

बता दें कि दरभंगा जंक्शन के यूटीएस काउंटर पर 19 नवंबर को दोपहर रिफंड लेने के दौरान तीन टेंपर्ड टिकट पकड़े गए थे। 20 को तुर्की स्टेशन पर जांच हुई तो पता चला कि 18 को तुर्की स्टेशन के दो नंबर काउंटर से हाजीपुर के लिए 10 रुपये का टिकट कटा था। उसी टिकट को टेंपर्ड कर 520 रुपये का दरभंगा-अहमदाबाद का बना कर अगले दिन 19 को दरभंगा जंक्शन पर बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ अधिकारियों ने इस मामले को झुठलाने का भी प्रयास किया, लेकिन मामला दब नहीं सका। उसके बाद कामर्शियल विभाग के अधिकारी ने चौथे दिन जीआरपी दरभंगा में प्राथमिकी की और जांच शुरू हुई। रेल एसपी ने कहा इस कांड के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र इसका उद्भेदन कर लिया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार में क्यों बदल जाएगा शुगर फैक्ट्री का नाम? गन्ना किसानों ने बताई बड़ी वजह

मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा की बैठक में गन्ना किसानों ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि अब चीनी मिलों को 'शुगर फैक्ट्री' कहना सही नहीं है। उन्होंने इसका...
By Dec 9, 2025

SKMCH में अमानवीयता: लावारिस शव को सीढ़ी के नीचे फेंका, कफन तक नसीब नहीं

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में एक लावारिस मरीज की मौत के बाद उसके शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सफाईकर्मियों ने शव...
By Dec 9, 2025

मुजफ्फरपुर: NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने शख्स को कुचला, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। चंद्रहट्टी गांव के पास मुजफ्फरपुर-पटना मुख्य मार्ग (NH-22) पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 57 वर्षीय उदय कुमार...
By Dec 9, 2025

मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी! गोबरसही आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, 122 करोड़ की लागत से 2027 तक बनेगा पुल

मुजफ्फरपुर में गोबरसही आरओबी के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य शहर में यातायात को...
By Dec 9, 2025

मुंबई से चोरी मोबाइल का मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर कनेक्शन, मजदूरों को सस्ते में बेचे गए फोन

मुंबई से चोरी किए गए मोबाइल बिहार में कम दामों पर बेचे जा रहे हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चोरी हुए दो मोबाइल मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बरामद हुए। पुलिस जांच में मजदूरों ने बताया...
By Dec 9, 2025

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों का तांडव! JCB पर हमला, टायर की हवा निकाली, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। उन्होंने जेसीबी मशीन के टायर की हवा निकाल दी और पथराव किया पथराव। सूचना मिलने पर एसडीओ पूर्वी...
By Dec 9, 2025

मुजफ्फरपुर जेल में DM-SSP का छापा: सुरक्षा कड़ी, कैदियों के प्रशिक्षण पर जोर

मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागार में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने एक अप्रत्याशित छापेमारी की। इस दौरान, जिलाधिकारी की सीधी निगरानी में जेल के सभी वार्डों की गहन...
By Dec 9, 2025

साझा करें