तिहाड़ से छूटते ही चरस तस्करी में जुटे, एक करोड़ की मलाना क्रीम के साथ दो गिरफ्तार
सात साल तिहाड़ जेल में सजा काटने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। जेल से बाहर आते ही कमाई के लिए इन तस्करों ने एक बार फिर नशे के कारोबार का रास्ता चुना। हिमाचल प्रदेश से मलाना क्रीम, जो कि उच्च गुणवत्ता वाली चरस है, की तस्करी करते हुए इन्हें पकड़ा गया।
एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी में चरस की बड़ी खेप आगरा के रास्ते फिरोजाबाद ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को कमला नगर क्षेत्र में जाल बिछाया। सुल्तानगंज की पुलिया से आगे सर्विस रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोका। गाड़ी में पंजाब के कोटला निवासी बलवीर सिंह और कुल्लू, हिमाचल प्रदेश निवासी धर्मवीर राणा सवार थे।
शुरुआत में तलाशी लेने पर दोनों तस्करों के पास कुछ नहीं मिला, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों इससे पहले भी साल 2016 में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे और सात साल तिहाड़ जेल में सजा काट चुके हैं। जेल से छूटने के बाद कोई दूसरा काम नहीं मिलने पर उन्होंने फिर से तस्करी का रास्ता अपनाया।
पुलिस ने जब गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली, तो डिग्गी में पहियों के ऊपर बने एक गुप्त केबिन का खुलासा हुआ। इस गुप्त केबिन से पुलिस ने करीब 9.80 किलोग्राम चरस के पैकेट बरामद किए। एएनटीएफ का दावा है कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
तस्करों ने यह भी कबूल किया कि आगरा और फिरोजाबाद में मलाना क्रीम की काफी मांग है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जंगलों से यह चरस खरीदी थी और इसे फिरोजाबाद में गोपाल उर्फ इंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहे थे। इस खेप को बेचने के बाद उन्हें करीब 30 लाख रुपये मिलने की उम्मीद थी, जबकि खरीदार इसे फुटकर में बेचकर लगभग 60 लाख रुपये कमाते। मलाना क्रीम की फुटकर में 10-10 ग्राम की पुड़िया बनाकर चार हजार रुपये तोला तक बेची जाती है।
सिकंदरा में मामूली कहासुनी बनी बवाल, युवक ने निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल
विश्व मृदा दिवस: नगर निगम ने बांटी 4 टन कम्पोस्ट, शहर में बढ़ाई हरियाली
आगरा मंडल की माल ढुलाई आय में नवंबर में 150% से अधिक की शानदार वृद्धि
बल्केश्वर और कमलानगर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण ध्वस्त
आगरा-जयपुर हाईवे पर दबंगों का राज: सर्विस रोड पर कबाड़ वाहनों का जमावड़ा
इंडिगो की क्रू कमी से यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें, बेंगलुरु फ्लाइट रद
पुलिस मुठभेड़ में आगरा का शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अग्निवीर योजना का विरोध पड़ा भारी, सेना भर्ती का सपना टूटा
